badla, captain marvel
- फोटो : social media
'बदला' और 'कैप्टन मार्वल' रिलीज
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की मुख्य भूमिका से सजी ये फिल्म आज यानी 8 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। ये फिल्म भी सस्पेेंस थ्रिलर पर आधारित है। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी बदला को 2,200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है। बदला के अलावा मार्वल स्टूडियोज की फिल्म कैप्टन मार्वल इस शुक्रवार रिलीज हुई। फिल्म को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज किया गया है। सका निर्देशन अना बोडन और रयान फ्लैक ने किया है जबकि ब्री लार्सन ने मुख्य किरदार निभाया है।