फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड का सुपरहीरो बनने से सलमान खान का इनकार, वजह आपको चौंका देगी

Mon, 11 Feb 2019 11:04 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
27 दिसंबर को सलमान खान ने अपना 53वां जन्मदिन मनाया था। इस समय सलमान अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को लेकर उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। अभी कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था जिसमें ये बताया गया कि यह इस साल ईद पर रिलीज होगी। इस बीच सलमान खान को एक बहुत बड़ी फिल्म के लिए सुपरहीरो के रोल का ऑफर दिया गया लेकिन उन्होंने एक खास वजह का हवाला देकर इस फिल्म को करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
रोहित धवन - फोटो : सोशल मीडिया
डायरेक्टर रोहित धवन अपनी एक सुपरहीरो वाली फिल्म के लिए हीरो तलाश रहे हैं। इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार है लेकिन उन्हें फिल्म के लीड रोल के लिए अभिनेता ही नहीं मिल रहा है। पहले रितिक रोशन ने इस फिल्म के लिए इनकार कर दिया और अब सलमान खान ने भी इस फिल्म को करने के लिए मना कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान को लगता है कि वो एक सुपरहीरो का किरदार निभाने की उम्र में नहीं हैं। भले ही सलमान खान तीनों खान में सबस छोटे हों लेकिन उनकी उम्र 54 साल हो चुकी है और उन्हें लगता है कि इस उम्र में वो सुपरहीरो का किरदार नहीं निभा पाएंगे और न ही किरदार के साथ न्याय ही कर पाएंगे।

4 of 5
salman khan
इस फिल्म को लेकर खबर आई थी सलमान के दोस्त साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म को बना रहे हैं तो सकता है कि वह इस फिल्म को करने के लिए राजी हो जाएं लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan - फोटो : twitter
सलमान खान के पास इस समय फिल्मों की कमी नहीं हैं। 'भारत' की शूटिंग खत्म करने के बाद वो 'दबंग 3' के लिए काम शुरू कर देंगे। इसके बाद 'किक 2' भी बनने वाली है। सलमान एक और कोरियन फिल्म वेटरन के हिंदी रीमेक में भी काम करने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें