5 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आने को तैयार सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। एक्शन से भरे इस प्रोमो को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिला।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : Self
पूरे ट्रेलर में शायद ही कोई शॉट होगा जहां सलमान और कटरीना के बीच लव केमिस्ट्री नजर आई हो, और ऐसा जानबूझकर किया गया। इसके पीछे वजह कोई और नहीं बल्कि खुद सलमान खान ही थे।
विज्ञापन
3 of 6
सूत्रों के मुताबिक सलमान ने फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर को सख्त निर्देश दिए थे कि कटरीना और उनके बीच शूट किए गए किसी भी रोमांटिक सीन को ट्रेलर में शामिल नहीं किया जाए।
4 of 6
इसके पीछे सलमान की चाहत लोगों को सिनेमाघरों तक खींच के लाने की है। यहां ये बताने की जरूरत नहीं कि रील लाइफ के इस कपल को रीयल लाइफ में भी साथ देखने की हसरत आज भी हर फैन पाले रखा है।
विज्ञापन
5 of 6
उम्मीद है कि बिग बॉस के स्टेज पर इस शनिवार 'टाइगर जिंदा है' का पहला गाना रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सलमान-कटरीना के बीच ऑस्ट्रिया में फिल्माया गया ये गाना रोमेंटिक लव ट्रेक होगा।
बता दें कि 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जहां 6 भारतीय नर्सों को आईआईआएस के लड़ाके इराक में किडनैप कर लेते हैं। बाद में भारत सरकार के हस्तक्षेप के बाद उन्हें आजाद कराया गया था।