फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: डेंगू से पूरी तरह ठीक हुए सलमान खान, एक बार फिर बिग बॉस शो होस्ट करते आएंगे नजर

Thu, 27 Oct 2022 05:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड के दबंग खान अब डेंगू से पूरी तरह से रिकवर हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि वह इस बार बिग बॉस के वीकएंड के वॉर में भी नजर आएंगे। सलमान के अचानक बीमार पड़ जाने की वजह से इससे पहले वाला वीकएंड एपिसोड करण जौहर ने होस्ट किया था। इस दौरान उन्होंने शो के प्रतिभागियों की जमकर क्लास भी लगाई थी। 
Ranveer Singh: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रणवीर ने फहराया भारत का परचम, माराकेच फिल्म फेस्टिवल में होंगे सम्मानित
 
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीते कुछ दिनों में सलमान खान की तबीयत में तेजी से सुधार देखने को मिला है। हाल ही में वह आयुष शर्मा के बर्थडे पार्टी में भी पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक बिग बॉस के एपिसोड की शूटिंग सलमान गुरुवार को करेंगे। इस एपिसोड में 'फोन भूत' की टीम अपनी फिल्म का प्रचार करते हुए नजर आएगी। 'फोन भूत' में कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर नजर आने वाले हैं। 
Bollywood Movies: 'डबल एक्सएल' से पहले ये फिल्में भी दिखा चुकी हैं समाज को आईना, बॉडी शेमिंग पर की गई है बात
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान, अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया
यह पहला मौका होगा जब शादी के बाद कटरीना सलमान खान के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान लंबे समय से बड़े पर्दे पर नहीं दिखे हैं। हालांकि उनकी कई फिल्में रिलीज होने की कतार में हैं। सलमान जल्द ही 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन 'हाउफुल 4' और 'बच्चन पांडे' बना चुके फरहाद सामजी कर रहे हैं। 
Manzilen Aur Bhi Hai: अनुपम खेर ने की नए चैट शो 'मंजिलें और भी हैं' की घोषणा, जानें कब और कहां देख सकेंगे आप
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा वह मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'टाइगर 3' में काम कर रहे हैं। फिल्म में उनके अपोजिट कटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। मेकर्स इस फिल्म को दिवाली के मौके पर रिलीज करने की तैयारी में हैं। 
Breathe Into The Shadows 2: अभिषेक बच्चन पर फिर टिकीं डिजिटल दर्शकों की निगाहें, इस ट्रेलर में वाकई जान है!
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें