फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान ने इन चार लोगों को दिया अपनी सफलता का श्रेय, बोर्डिंग स्कूल के दिनों को याद कर कही यह बात

Tue, 15 Aug 2023 11:35 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान-बिग बॉस ओटीटी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ अब फाइनली खत्म हो गया है और शो को नया विनर भी मिल गया है। जी हां, आपको बता दें कि बिग बॉस के नए विनर एल्विश यादव बने हैं। उन्होंने फिनाले में अभिषेक मल्हान को पछाड़ कर ट्रॉफी अपने नाम की है। अब हाल ही में, शो के होस्ट सलमान खान ने खुलासा किया है कि उन्होंने क्यों बिग बॉस के घर का वॉशरूम साफ किया था और साथ अभिनेता ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे किसका हाथ रहा है।

विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की फिनाले रात में सलमान ने बाथरूम साफ रखने के लिए प्रतियोगियों की प्रशंसा की है। सलमान ने इस काम को काफी सराहनीय बताया है और इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने जेल में रहते हुए भी खुद बाथरूम साफ किए हैं क्योंकि उन्हें अपना काम खुद से करना ही हमेशा पसंद रहा है।  वह अपने बोर्डिंग स्कूल के दिनों से ही अपने काम करने के आदी थे।

Raju Shrestha Birthday Special: सुनिए मशहूर बाल कलाकार रहे मास्टर राजू से उनकी शूटिंग के किस्से

 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान ने कहा कि बिग बॉस के घर का बाथरूम कभी इतना साफ नहीं दिखता था, जितना ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में दिखता था। उन्होंने इसे साफ रखने के लिए प्रतियोगी पूजा भट्ट की प्रशंसा की और कहा, 'मैंने बाथरूम साफ किए हैं। मैं बोर्डिंग स्कूल में रहता था। मुझे अपना काम खुद करने की आदत है और यहां तक कि जेल में भी। कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है।'

Fighter First Look: पायलेट बनकर सामने आए ऋतिक रोशन, अनिल कपूर- दीपिका पादुकोण, 'फाइटर' का धांसू लुक रिलीज

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, आगे शो में भाईजान से पूछा गया कि उनकी सफलता के पीछे कितनी ड्रीम गर्ल्स का हाथ है। तो इसपर अभिनेता ने तुरंत जवाब देते हुए कहा,  “चार! दो माँ और दो बहनें।” सलमान का यह जवाब सुनकर उनके फैंस भाईजान की तारीफों के पुल बांध रहे हैं और सलमान को रियल लाइफ सुपरस्टार बता रहे हैं। 

Made In Heaven 2: बीआर अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर को पसंद आई सीरीज, राधिका की दलित शादी को बताया उम्दा

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : social media

आपको बता दें कि हरियाणा के यूट्यूबर एल्विश यादव को ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का विजेता घोषित किया गया, जबकि अभिषेक मल्हान को उपविजेता घोषित किया गया। शो के अन्य फाइनलिस्ट में मनीषा रानी, पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे शामिल थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें