बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के जरिए फैंस से जुड़ते रहते हैं। वहीं बहुत बार सलमान खान को अन्य स्टार्स की तरह सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है,वहीं उनके फैन क्लब भी कभी-कभी किसी मुद्दे पर अपनी सीमा लांघ देते हैं और सलमान खान के फैन उनके विरोधियों के लिए भद्दी भाषा का भी इस्तेमाल करने लगते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
salman khan
- फोटो : social media
हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में जुटे सलमान खान से मीडिया ने ट्रोलर्स को लेकर सवाल पूछा कि वह सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना कैसे करते हैं और उनके फैंस क्लब जब कभी उनके विरोधियों के लिए भद्दी भाषा का इस्तेमाल करते हैं तो उनको कैसे देखते हैं? इस बात का उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा है कि वह अक्सर अपने फैंस के कमेंट पढ़ते हैं लेकिन फर्जी यूजर्स के कमेंट पर वह कभी ध्यान ही देते हैं।
सलमान कहते हैं कि वह सोशल मीडिया पर सिर्फ अपने फैंस की लिए हैं। सलमान खान ने अपने बयान में कहा कि, 'फर्जी यूजर्स सोशल मीडिया पर हैं तो उनका क्या कर सकते हैं। मैं उनको ब्लॉक करके उन्हें ज्यादा महत्व नहीं देता, इसलिए मेरे पास जब भी समय मिलता हैं तो सोशल मीडिया पर मैं केवल अपने डाई हार्ट फैंस के लिए पोस्ट शेयर करता हूं। जो मुझे अच्छे से पहचानते हैं।'
विज्ञापन
3 of 5
Sona Mohapatra and Salman Khan
- फोटो : file photo
इसके अलावा सलमान खान ने सोशल मीडिया पर मौजूद कई फैन क्लब को लेकर कहा कि, 'फैन क्लब झगड़ जाते हैं और गालियां हम लोगों को पड़ती हैं। अब ऐसा लगता है कि कुछ लोग ऐसे लोगों को पैसे देते हैं और कहते हैं कि उनको गालियां बको। उनके 2 फॉलोअर्स 7 फॉलोअर्स होते हैं। उनको लगता है कि वह पर्दे में रहते हैं और उनको पकड़ा नहीं जा सकता। लेकिन उन्होंने 5 मिनट के अंदर पकड़ा जा सकता है।'
गौरतलब है कि 'भारत' फिल्म से प्रियंका चोपड़ा के किनारा करने के बाद सलमान खान एक भी मौका प्रियंका पर कमेंट करना का नहीं छोड़ रहे थे। सलमान के बार-बार प्रियंका पर कसे तंज से परेशान होकर बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सोना महापात्रा सपोर्ट में उतर आई थीं। महापात्रा के सपोर्ट में आते ही सलमान खान के फैंस भड़क उठे और उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली थी। हालांकि की कुछ समय बाद फैन ने माफी मांग ली थी। इस बात का खुलासा खुद सोना महापात्रा ने सोशल मीडिया पर किया।
4 of 5
salman khan
- फोटो : social media
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस कटरीना कैफ की आने वाली फिल्म 'भारत' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिलीज से पहले ये दोनों इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं। 'भारत' के प्रमोशन के दौरान सलमान और कटरीना आए दिन अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे भी करते रहते हैं। हाल ही में इन दोनों ने डिनर डेट को लेकर खुलासा किया है।
'भारत' के प्रमोशन के दौरान कटरीना से पूछा गया कि वह किस के साथ डिनर डेट पर जाना पसंद करेंगे? इस पर कटरीना कैफ ने अपने जवाब में कहा कि, 'मर्लिन मुनरो, नरेंद्र मोदी और कोंडोलीजा राइस के साथ जाना चाहेगी।' कटरीना कैफ के जवाब के बाद शो की एंकर ने पूछा कि उन्होंने सलमान खान का नाम क्यों नहीं लिया। इस पर कटरीना ने कहा कि,'नहीं मैं सलमान खान के साथ कभी डेट पर नहीं गई। सलमान खान बाहर डिनर पर नहीं जाते हैं।' वहीं सलमान खान ने उनके साथ अपनी बात जोड़ते हुए कहा है कि,'वह कटरीना के साथ इसलिए कभी डिनर पर नहीं गए क्योंकि वह शाम 6.30 बजे डिनर करना पसंद करती हैं और उस समय मेरा लंच टाइम होता है।'