फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार के शिकार हुए थे ये 5 बॉलीवुड स्टार्स, एक को भी नसीब नहीं हुई मोहब्बत

Sun, 02 Jun 2019 08:04 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood Stars Who Are In One Side Love But All Failed - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की पुण्यतिथि 3 जून को होती है। फिल्म जगत के लिए अफेयर, प्यार, शादी और फिर तलाक की बातें शुरुआती अरसे से ही आम रही है। हिंदी सिनेमा और बॉलीवुड में एक बस यही चीज है जो आज तक भी नहीं बदली है। किसी अभिनेता और अभिनेत्री का नाम अफेयर को लेकर कब चर्चा में आ जाए कुछ भी नहीं कहा जा सकता।  इस सबके अलावा एक रिश्ता और होता है जो कभी परवान नहीं चढ़ पाता। वो है एकतरफा प्यार। बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं जो एकतरफा प्यार की भेट चढ़े हैं। तो आइए बात करतें हैं इन 5 बॉलीवुड स्टार्स की। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Jiah Khan - फोटो : file photo
फिल्म अभिनेत्री जिया खान एक्टर सूरज पंचोली को दिलोजान से प्यार करती थीं। खबरों की मानें तो सूरज इस रिश्ते को लेकर गंंभीर नहीं दिखे। बताया जाता है कि जिया ने सूरज से शादी के लिए भी कहा था लेकिन अभिनेता ने ऐसा करने से मना कर दिया। जिया खान के घरवालों के अनुसार सूरज से दूर होने के कारण जिया खान ने आत्महत्या कर ली थी। जिया के घरवाले उनकी मौत का कारण सूरज को ही बताते हैं।  
विज्ञापन

3 of 6
बॉलीवुड - फोटो : instagram
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने करियर के शुरुआती दौर से ही उन्होंने फिल्म निर्देशन की कला को बारिकी से समझा। यही कारण है कि करण के निर्देशन में बनी फिल्म यशराज बैनर की फिल्मों को छूती हैं। करण 46 साल के हैं और अभी तक सिंगल हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें कभी किसी से प्यार नहीं हुआ।

गौरतलब है कि करण जौहर अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना को पसंद करते थे। खबरों कि मानें तो फिल्ममेकर ने अपने दिल की बात ट्विंकल के सामने रखी थीं। बताया जाता है कि अभिनेत्री ने बिना सोचे समझे इस प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया। करण का प्यार एकतरफा होने से कभी परवान ना चढ़ सका।

4 of 6
sanjeev kumar - फोटो : file photo
हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता संजीव कुमार का अभिनय आज भी उनके फैन्स भूलते नहीं हैं। संजीव ने खिलौना, कोशिश, शोले, मौसम, पति पत्नी और वो, अंगूर जैसी हिट फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के दौरान उन्हें हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से प्यार हो गया था।

माना जाता है कि अभिनेता ने हेमा के घर शादी का प्रस्ताव भी भेजा था, लेकिन हेमा के दिल में धर्मंद्र के लिए प्यार उमड़ रहा था। इसलिए हेमा ने संजीव के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। हेमा के इस फैसले के बाद संजीव मन ही मन टूट गए और कभी भी शादी न करने का फैसला लिया। ऐसे में वह शराब के भी आदी हो गए। वहीं, महज 47 साल की उम्र में ही दिल का दौरा पड़ने से 6 नवंबर 1985 को उनका निधन हो गया। 
विज्ञापन

5 of 6
गुरुदत्त वहीदा - फोटो : सोशल मीडिया
पुराने जमाने के अभिनेता, निर्माता और निर्देशक गुरु दत्त भी एकतरफा प्यार का शिकार हुए थे। हालांकि वह शादी शुदा थे, लेकिन जिस अभिनेत्री वहीदा रहमान को उन्होंने फिल्मों में लॉन्च किया था, उसी के प्यार में वह खुद को भूल बैठे थे। गुरु दत्त की पत्नी गीता दत्त थीं। गीता को वहीदा और गुरु दत्त  के बीच बढ़ती नजदीकियों से परेशानी होने लगी थी। जब यह बात वहीदा को पता चली तो उन्होंने फैसला लिया कि वह न तो गुरु दत्त से मिलेंगी और न ही उनके साथ कोई फिल्म करेंगी।

वहीं, गुरुदत्त को वहीदा का ये फैसला अंदर-अंदर हो तोड़ता रहा और उन्होंने जरूरत से ज्यादा शराब पीना शुरू कर दिया। 10 अक्टूबर 1964 की सुबह गुरु दत्त पेढर रोड बॉम्बे में अपने बेड रूम में मृत पाये गये। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने पहले खूब शराब पी उसके बाद ढेर सारी नींद की गोलियां खा लीं। यही दुर्घटना उनकी मौत का कारण बनी। 'प्यासा' और 'कागज के फूल' जैसी क्लासिक फिल्मों के निर्माता गुरुदत्त के बेटे अरुण दत्त कहते हैं कि वह अक्सर चुप और गंभीर रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sulakshana pandit sanjeev kumar - फोटो : file photo
हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक सुलक्षणा पंडित का दिल संजीव कुमार के लिए धड़कता था। खबर है कि उन्होंने संजीव को प्रपोज भी किया था। इस दौरान अभिनेत्री ने संजीव से शादी करने का भी प्रस्ताव रखा था। लेकिन, संजीव कुमार के दिल में हेमा मालिनी बसी हुई थीं।

जिसके कारण अभिनेता ने सुलक्षणा के इस प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद अभिनेत्री तनाव का शिकार हो गईं। कहा जाता है कि संजीव कुमार के निधन का सदमा अभिनेत्री बर्दाश्त नहीं कर पाईं। उन्होंने फिल्में करनी छोड़ दीं और बाहरी दुनिया से नाता भी तोड़ लिया। इसका खुलासा खुद सुलक्षणा ने 1999 में दिए एक इंटरव्यू में किया था। आज सुलक्षणा 70 साल की हो रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें