फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान ने लोगों के करियर बर्बाद करने के इल्जाम पर किया रिएक्ट, बोले- मैं ऐसा नहीं हूं

Mon, 01 May 2023 08:55 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : social media
बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। वह अक्सर ही किसी न किसी कारण खबरों में छाए रहते हैं। इसके साथ ही वह अपने दिलदार रवैया के लिए भी काफी फेमस हैं। एक्टर अक्सर ही किसी न किसी की मदद के लिए सामने आते रहते हैं। सलमान खान ने हाल ही में अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान से कई नए चेहरे को लॉन्च किया है। हालांकि इसके साथ ही एक्टर पर कई बार इंडस्ट्री में कई सितारों का करियर बर्बाद करने का भी आरोप लगा है। वहीं, हाल ही में इस मामले में एक्टर ने रिएक्ट किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : social media
इंडस्ट्री के बहुत से लोग हैं सलमान के दोस्त
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने लोगों के करियर बर्बाद करने के आरोप पर बात की है। उन्होंने इसको लेकर कहा कि मैं खुद इंडस्ट्री से नहीं जुड़ा हूं, इंडस्ट्री में जिनके साथ काम करता हूं, उन्हीं के साथ मैं शूटिंग के वक्त बात करता हूं बस। ऐसा नहीं है कि रोज पार्टी हो रही है और फिल्म  इंडस्ट्री के बहुत सारे लोग मेरे दोस्त हैं, जो हैं वो या तो बचपन के दोस्त हैं या फिर मुझसे सीनियर हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : social media
सलमान बोले- मैं ऐसा नहीं हूं
इंडस्ट्री में किसी सितारे संग मनमुटाव को लेकर एक्टर ने कहा कि नहीं, मैं ऐसा नहीं हूं। लोग अक्सर नशे में कहते हैं कि मैं इसको छोड़ूंगा नहीं और जब मैं ड्रिंक करता हूं तो कहता हूं कि छोड़ो, जाने दो यार। हां बस वो कभी कभी आ जाता है, क्योंकि जिंदगी बहुत छोटी है क्यों माथा फोड़ना हैं। 

राधिका ऐसे बनीं 'शिद्दत' की 'कार्तिका'

4 of 5
सलमान खान - फोटो : social media
फिल्म इंडस्ट्री के निर्माताओं पर बोले सलमान खान
इस इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने बताया कि वह बीते कुछ वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री के बड़े प्रोड्यूसर के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी उन्हें इससे पहले ऑफर नहीं करता था। हालांकि इतने सालों के बाद आदित्य चोपड़ा के साथ काम किया है, और अब हाल ही में करण जौहर का भी फोन आया था एक फिल्म के लिए। यह बीते 10 वर्षों में हुआ है, क्योंकि इससे पहले कोई भी मुझे इस तरह अप्रोच नहीं किया करता था। 

SS Rajamouli: राजामौली को नहीं मिली थी मोहनजोदड़ो जाने की अनुमति, खास अपील के बाद याद किया PAK से जुड़ा किस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : social media
कटरीना संग नजर आएंगे सलमान
आपको बता दें कि हाल ही में सलमान खान की फिल्म ईद के मौके पर किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इस फिल्म के बाद अब सलमान कटरीना कैफ के साथ जल्द ही टाइगर 3 में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान कैमियो करते हुए भी दिखाए जाएंगे। 

Aryan Khan: आर्यन ने बताया कैसा था एड देखने के बाद माता-पिता का रिएक्शन, किंग खान-गौरी ने की यह खास रिक्वेस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें