फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की 'रेस 3' ने 7 दिन में तोड़े ये 10 रिकॉर्ड, कई फिल्मों को पीछे छोड़ बने बॉलीवुड के 'सिकंदर'

Fri, 22 Jun 2018 10:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
salman khan
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। हालांकि इस फिल्म का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक भी उड़ाया जा रहा है, बावजूद इसके महज 7 दिन में 'रेस 3' फिल्म 142.01 करोड़ कमा चुकी है। तो चलिए आपको बताते हैं कि 'रेस 3' 7 दिन में कौन से 10 रिकॉर्ड बना चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 11
रेस 3
सुबह के शोज में 72 फीसदी लोगों को जोड़ने में कामयाब रही
'रेस 3' फिल्म फर्स्ट डे फर्स्ट शो में 72 फीसदी लोगों को जोड़ने में कामयाब रही। इस फिल्म ने 'बागी 2', 'पद्मावत' और 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन

3 of 11
रेस 3
2018 में पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन करने वाली फिल्म
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' साल 2018 की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है। इस फिल्म ने 'पद्मावत' और 'बागी' को पीछे छोड़ते हुए पहले दिन करीब 29.17 करोड़ रुपए की कमाई की है। 

4 of 11
रेस 3
एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 
'रेस 3' फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी कि रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने रविवार को 39.16 करोड़ की कमाई की थी। 
विज्ञापन

5 of 11
रेस 3
तीन दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'रेस 3' सलमान की वो फिल्म बन गई है, जिसने मात्र 3 दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है और अब तक 142.01 करोड़ का कारोबार कर डाला है।
विज्ञापन

6 of 11
रेस 3
पहले वीकेंड पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
इस साल पहले वीकेंड में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में 'रेस 3' दूसरे नंबर पर आ गई है। सबसे अधिक 114 करोड़ रूपये 'पद्मावत' ने कमाए थे। हालांकि वो पांच दिनों का वीकेंड था। इसके साथ ही 'पद्मावत' फिल्म तेलगू और तमिल भाषा में भी रिलीज हुई थी जबकि 'रेस 3' फिल्म केवल हिंदी भाषा में ही रिलीज हुई है।
विज्ञापन

7 of 11
रेस 3
तेजी से 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' ने रिलीज के तीन दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया और इसी के साथ 'रेस 3' का नाम तेजी से 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्मों में शामिल हो गया है।

8 of 11
रेस 3
फ्रेंचाइजी से ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी 'रेस 3' 
'रेस 3' के तीन दिन का कलेक्शन 'रेस 2' फिल्म से ज्यादा है। 'रेस 2' ने कुल 102 करोड़ की कमाई की थी जबकि 'रेस 3' ने महज तीन दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 

9 of 11
RACE 3
ईद पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 
हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ने अपने फैंस को ईदी बेहद खास दी है। सलमान खान की 'रेस 3' ने ईद के दिन 38.14 करोड़ का बिजनेस किया है जिसने 'सुल्तान' फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 'सुल्तान' फिल्म ने ईद के दिन 36.54 करोड़ की कमाई की थी। 

10 of 11
race 3
साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी 'रेस 3'
'रेस 3' फिल्म पहले हफ्ते ही 142.01 करोड़ की कमाई करके साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। पहली सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म 'पद्मावत' है। 'पद्मावत' ने पहले हफ्ते में ही 166.50 करोड़ का बिजनेस किया था। 
विज्ञापन

11 of 11
race 3
वर्ल्डवाइड साल 2018 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'रेस 3' फिल्म ने न केवल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि वर्ल्डवाइड पहले हफ्ते में जबरदस्त कमाई करने वाली साल 2018 की दूसरी फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 181.32 करोड़ की कमाई की है जबकि 'पद्मावत' फिल्म ने 215 करोड़ का बिजनेस किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें