फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पलटन’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार दीपिका, बॉर्डर के बारे में कह डाली बड़ी बात

Sun, 17 Jun 2018 03:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Dipika Kakar
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ जल्द ही दिग्गज फिल्म निर्माता जेपी दत्ता के साथ काम करती नजर आएंगी। उनके मुताबिक जेपी दत्ता के निर्देशन में काम करना सम्मान की बात है। युद्ध पर आधारित फिल्म ‘पलटन’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार दीपिका कक्कड़ ने कहा-‘जेपी दत्ता सर की ओर से निर्देशित फिल्म में काम करने का मौका मिलना मेरे लिए एक सौभाग्य और सम्मान की बात है। यह वास्तव में मेरे लिए एक सम्मान है क्योंकि हम उनकी फिल्मों को देखकर बड़े हुए हैं।’
विज्ञापन

2 of 4
Dipika Kakar
दीपिका का कहना है कि पलटन की शूटिंग के दिन काफी अनुभव प्रदान करने वाले रहे। अपने रोल के बारे में दीपिका ने कहा, ‘पलटन फिल्म बॉर्डर की तरह युद्ध पर आधारित फिल्म है। मैं सीमावर्ती मोर्चे पर जाने वाले सैनिक की बेटियों में से एक हूं। मैं गुरमीत (गुरमीत चौधरी) के विपरीत भूमिका निभा रही हूं।' 
विज्ञापन

3 of 4
Dipika Kakar
पलटन सात सितंबर 2018 को रिलीज होगी। यह फिल्म साल 1967 के नाथू ला और चोला सैन्य संघर्ष पर आधारित है। यह युद्ध सिक्किम की सीमा से सटे इलाके में हुआ था। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, सिद्धांत कपूर, लव सिन्हा और हर्षवर्द्धन राणे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन

4 of 4
Dipika Kakar
आपको बता दें कि 'ससुराल सिमर का' की लीड एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से 22 फरवरी 2018 को शादी कर ली थी। शादी के बाद दीपिका बेहद खुश हैं और शोएब के साथ जिंदगी के खूबसूरत पलों का मजा ले रही हैं। हाल ही में दोनों ने शादी के बाद अपनी पहली ईद भी मनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें