फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाह्नवी की पहली फिल्म ‘धड़क’ का ट्रेलर देख अर्जुन कपूर हुए गदगद, कह दी ये बड़ी बात

Tue, 12 Jun 2018 08:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dhadak
सोमवार का दिन जाह्नवी कपूर के लिए बहुत बड़ा और खास रहा। उनकी पहली फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर लॉन्च हुआ। इवेंट में पापा बोनी कपूर, बहन खुशी कपूर, चाचा अनिल कपूर और भाई मोहित मारवाह मौजूद थे फिर भी श्रीदेवी की कमी खली। 'धड़क' में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं। फिल्म अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
dhadak
धड़क के ट्रेलर को न सिर्फ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ही नहीं फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।ऐसे में जाह्नवी के सौतेले भाई अर्जुन कपूर भी कहा चुप रहने वाले थे। अर्जुन ने ‘धड़क’ का ट्रेलर देखने के बाद जाह्नवी के लिए ट्वीट किया और फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
arjun kapoor
अर्जुन कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘आज जाह्नवी कपूर ने अपनी एक नई और खूबसूरत जर्नी स्टार्ट की है। ट्रेलर में तुम और ईशान दोनों कमाल के लिए लग रहे हो। दोनों की अदाकारी एक नशे की तरह लोगों पर चढ़ रही है। मेरी तरफ से तुम दोनों के लिए खूब सारा प्यार। मैं धड़क की पूरी टीम के लिए शुभकामनायें देता हूं।’



 

4 of 5
arjun kapoor with sisters - फोटो : PTI
जाह्नवी के साथ इस वक्त सबसे बड़ा सपोर्ट अर्जुन कपूर का है। ट्रेलर लॉन्च से पहले अर्जुन ने जाह्नवी के लिए एक मैसेज लिखा था। उन्होंने बड़े भाई होने के नाते जाह्नवी को शुभकामनाएं दी थी। साथ ही मुंबई में उनके साथ मौजूद ना होने पर माफी भी मांगी थी। वहीं अर्जुन के मैसेज पर जाह्नवी ने लिखा था, 'मैं वादा करती हूं कि आपको मुझ पर गर्व होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dhadak
फिल्म अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है। बता दें कि 'धड़क' साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है। सैराट की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित थी। फिल्म में गरीब दलित लड़के को एक अमीर ऊंची जाति की लड़की से प्यार हो जाता है जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें