फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब 'भारत' में आने पर सलमान ने ली चुटकी तो प्रियंका ने यूपी से जोड़कर दिया ऐसा जवाब

Wed, 18 Apr 2018 04:57 PM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
priyanka salman
बॉलीवुड से करीब दो साल दूर रहने के बाद प्रियंका चोपड़ा सलमान खान की महत्वाकांक्षी फिल्म 'भारत' से भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। इस बात की जानकारी कल प्रियंका की टीम ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी थी, लेकिन अब खुद सलमान खान ने देसी गर्ल का बेहद ही खास अंदाज में स्वागत किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा की वापसी पर सलमान खान ने बुधवार को एक मजेदार ट्वीट कर लिखा, प्रियंका चोपड़ा आपकी घर वापसी का स्वागत है। जल्दी मिलता हूं। वैसे हमारी फिल्म हिंदी है।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
Priyanka Chopra
सलमान के इस ट्वीट का प्रियंका ने भी झट से जवाब देते हुए लिखा, यूपी बरेली की पली बड़ी हूं जनाब... हमेशा से देसी गर्ल... भारत का हिस्सा होने की खुशी है मुझे... जल्दी मिलती हूं।
 
विज्ञापन

4 of 4
Salman Khan
आपको बता दें, इस फिल्म का निर्देशन सुल्तान और टाइगर जिंदा है का निर्देशन करने वाले अली अब्बास कर रहे हैं। इस फिल्म से सलमान और प्रियंका 10 साल बाद एक साथ काम करने जा रहे हैं । इससे पहले फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में साथ नजर आए थे। यह प्रियंका की सलमान के साथ चौथी फिल्म है । 'मुझसे शादी करोगी' के अलावा 'सलामे इश्क' और 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में भी साथ काम कर चुके हैं । एक दशक के बाद दोनों को साथ देखना काफी इंट्रेस्टिंग होगा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें