सलमान खान बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं जो किसी की भी मदद करने से पीछे नहीं हटते। कटरीना से जरीन..स्नेहा से लेकर डेजी शाह तक कई सारी एक्ट्रेस हैं जिसे सलमान ने बॉलीवुड में फिल्म दिलाने में मदद की। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड के 'टाइगर' ने अपने प्रोडक्शन हाउस के दरवाजे न्यू टैंलेट के लिए खोल दिए हैं।
पढे़ं- PHOTOS: रिसेप्शन में ये ड्रेस पहनने वाली हैं अनुष्का, जबरदस्त तोहफा मिलने पर मेहमान होंगे हैरान
विज्ञापन
2 of 5
Salman Khan
ऐसा कहा जा रहा है कि जिन लोगों के पास कुछ यूनीक आइडिया है वो सलमान के बांद्रा ऑफिस में अपने नाम के साथ स्क्रिप्ट जमा कर सकते हैं। उनकी टीम को अगर आइडिया वाकई में पसंद आया तो वो उन्हें फोन करके बुलाएंगे।
पढे़ं- बेशक 'टाइगर जिंदा है' की रिलीज पर है रोक, लेकिन इन 5 वजहों से जरूर देखें ये फिल्म
विज्ञापन
3 of 5
salman khan
सूत्रों की मानें तो फिल्मों के अलावा सलमान का प्रोडक्शन हाउस अलग अलग चीजों में भी काम करेगा। हालांकि बीते कई सालों से रियलिटी शो बिग बॉस से सलमान के प्रोडक्शन हाउस का टाइअप हो रखा है। इसी वजह से उन्हें बाकी सभी लोगों की जरूरतों का ध्यान रखते हुए ये कदम उठा रहे हैं। ताकि जो लोग डिजर्व करते हैं उन्हें काम मिल सके।
पढे़ं- सैफ-करीना के लाडले तैमूर अली खान को मिला बर्थडे पर ऐसा गिफ्ट, चौंके बिना नहीं रह पाएगा कोई
4 of 5
Salman Khan
इस बारे में सलमान खान ने मिड डे से बात की। उन्होंने कहा - 'हम लोग न्यू टैलेंट की खोज में हैं। इसके पीछे मकसद सिर्फ इतना ही है जो लोग डिजर्व करते हैं उन्हें एक बेहतर प्लेटफार्म मिले। बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो काफी टैलेंटेड है जिनमें मेरे दोस्त भी शामिल हैं। लेकिन सभी को फिल्म में लेना मुनासिब नहीं है। इसी वजह से हमने टेलीविजन प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है।
पढे़ं- शादी के दो रिसेप्शन के बाद अनुष्का करेंगी 3 'विराट' धमाके, जानकर हिल जाएंगे फैंस
आपको बता दें सलमान खान अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले कई सारी फिल्में बना चुके हैं। जिसमें नेशनल अवॉर्ड हासिल कर चुकीं फिल्म बजरंगी भाईजान और ट्यूबलाइट शामिल हैं। हालांकि इन दिनों सलमान अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन में जुटे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर 22 दिसंबर को रिलीज होगी। जिसमें सलमान के अलावा कटरीना मुख्य भूमिका में हैं।
पढे़ं- Bigg Boss 11: हितेन की पत्नी गौरी ने शिल्पा-हिना पर किया बड़ा खुलासा, कौन है ज्यादा खतरनाक