सलमान खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' के लिए कमर कस रहे हैं। बीते दिन छोटी होली के मौके पर फिल्म का नया पोस्टर जारी हुआ था। वहीं, अब भाईजान होली के रंगों में रंगे नजर आए। अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच सलमान खान ने ने फिल्म 'सिकंदर' के सेट पर बच्चों के साथ होली मनाने के लिए ब्रेक लिया। जश्न की कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।