हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। बॉलीवुड के सुल्तान हाल ही में अपना 52वां जन्मदिन मनाएंगे। अब आप अगर ये सोच रहे होंगे कि अपने बर्थ पर सलमान का कुछ खास प्लान है तो आप गलत हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
salman khan
खबर है कि अपने जन्मदिन के मौके पर सलमान पार्टी करते नहीं बल्कि फिल्म की शूटिंग करते नजर आएंगे। सलमान खान उस दिन अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म रेस 3 को लेकर बिजी रहने वाले हैं।
विज्ञापन
3 of 4
salman khan
सलमान 6 दिन के लॉन्ग शेड्यूल में रेस 3 की शूटिंग करेंगे और यह 6 दिन क्रिसमस वीक में आ रहे हैं। इस बीच सलमान का जन्मदिन भी है। ऐसे में कयास लगाये जा रहे थे कि टाइगर जिंदा है कि सक्सेस के बाद सलमान अपने जन्मदिन को खास तरीके से मना सकते हैं लेकिन फिलहाल तो ऐसा होता नहीं दिख रहा है।
आपको बता दें कि, रेस 3 की एक सीक्वेंस को मुंबई में शूट किया जाना है जिसमें सलमान का एक्शन सीन शामिल है। रेस 3 को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। यह पहली बार होगा, जब रेमो सलमान को किसी फिल्म में डायरेक्ट कर रहे हैं।