फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी के शौकीन लोगों को सलमान की सलाह, पानीपत और बाजीराव... में क्या समानताएं? पांच खबरें

Tue, 19 Nov 2019 06:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan, Panipat - फोटो : amar ujala
स्टेरॉएड पर सलमान का रिएक्शन
बॉलीवुड के 'दबंग खान' यानी सलमान खान अपनी शानदार फिजीक से सभी का दिल जीत लेते हैं। ऐसे में सलमान ने हाल ही में एक इवेंट में इस बारे में खुलकर बात की। सलमान ने कहा, 'आज कल स्टेरॉएड लेने का नया ट्रेंड सा चल पड़ा है, जो काफी गलत है। मेरा मानना है कि किसी को भी उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यहां तक कि कई लोग स्टेरॉएड का गलत इस्तेमाल करते हैं, जो उनके शरीर के लिए काफी हानिकारक होने के साथ ही उनके लिवर और किडनी को खराब कर सकता है। ऐसे कई लोग हैं, जिनकी मौत जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हो गई। ऐसे में ऐसी चीजें करना बिल्कुल सही नहीं है।'
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : Social Media
अंतरर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पर सलमान खान ने दिया फैंस को खास मौका
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच अंतरर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पर बेहद खास तस्वीर साझा की है। उन्होंने दबंग फिल्म से जुड़े एक वीडियो को साझा किया है, जिसमें वह ऐसे पुरुषों को मौका दे रहे हैं जो दबंग की मापदंडों को पूरा कर सकें। अगर कोई ऐसे करता है तो सलमान खान उन्हें खास  सम्मान से नवाजेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Kriti Kharbanda - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म 'चेहरे' से बाहर हुईं कृति खरबंदा
अभिनेत्री कृति खरबंदा इन दिनों अपनी आने वाली कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। वह अभिनेता इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन की फिल्म चेहरे में भी नजर आने वाली थीं, लेकिन अब खबर है कि कृति खरबंदा के नखरों को चलते उन्हें इस फिल्म से निकाल दिया गया है। मीडिया की खबरों के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कृति बहुत ज्यादा नखरे दिखा रही थीं और और शूटिंग की तारीखों को लेकर भी ठीक से तालमेल नहीं कर रही थी। जिसके बाद कृति खरबंदा को फिल्म चेहरे से बाहर कर दिया गया है। 

4 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण ने रणवीर के लिए लिखी बेहद खास पोस्ट
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह को बॉलीवुड की खास जोड़ी माना जाता है। फिल्मों के अलावा ये दोनों एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार जताने की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। इस बार दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह की बेहद खास तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में रणवीर सिंह कैमरे सामने पीठ करके बैठे हुए हैं और उनकी टी-शर्ट पर लिखा- प्यार मेरी सुपर पावर। इस तस्वीर को साझा करते हुए दीपिका ने रणवीर के लिए कैप्शन में लिखा- और आप मेरे सुपर ड्रग है। सोशल मीडिया पर दीपिका की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Panipat - फोटो : social mumbai
'पानीपत' की तुलना 'बाजीराव मस्तानी' पर बोले आशुतोष गोवारिकर  
इन दिनों निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की आने वाली फिल्म 'पानीपत' की तुलना संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' से हो रही है। ऐसे में निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने कहा है कि 'पानीपत' की कहानी 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' से बिल्कुल अलग है। ये सारी फिल्में एक ही टाइम पीरियड की हैं इसलिए कॉस्ट्यूम और लोकेशन की वजह से उनमें समानता दिख सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें