फाइल फोटो
ईटी टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कृति ने बताया कि यह अफवाह नहीं है। कृति ने कहा, 'हम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ईमानदारी से, मैं पहले अपने पैरेंट्स को बताना चाहती थी कि हम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जब आप किसी को देखते हैं तो मुझे लगता है कि हर चीज का एक टाइम होता है, 'कभी कभी इसमें पांच साल भी लग सकते हैं और कभी यह पांच महीने में भी हो सकता है। हमारे मामले में, यह पांच महीने में हुआ। मैं खुश हूं।