फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेस 3' के फ्लॉप होने के बाद बॉबी देओल दुविधा में, सलमान खान के ऑफर को नहीं कर पा रहे 'हां'

Thu, 21 Feb 2019 12:35 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bobby deol
बॉबी देओल और सलमान खान को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर आई थी । सलमान खान ने बॉबी देओल को 'दबंग 3' के लिए एक खास रोल ऑफर किया है। बॉबी देओल के पास अभी सिर्फ 'हाउसफुल 4' है । इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने वाली है । 
विज्ञापन

2 of 6
Range Rover sports car of Bobby deol
बॉबी देओल ने सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' से 4 साल बाद फिल्मों में एंट्री की थी । हालांकि ये फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई । इसके बाद बॉबी की दो और फिल्में रिलीज हुईं । एक 'पोस्टर ब्वॉयज' और दूसरी 'यमला पगला दीवाना फिर से' ।
विज्ञापन

3 of 6
बॉबी देओल
इन फिल्मों में भी दर्शकों को कोई दम नहीं दिखा । अब जब बॉबी देओल के पास कोई नया प्रोजेक्ट नहीं बचा था तो सलमान ने फिर से दरियादिली दिखाई और उन्हें 'दबंग 3' में बड़ा रोल ऑफर किया । लेकिन बॉबी ने फिल्म करने के लिए अभी तक हां नहीं की है । 
 

4 of 6
bobby deol
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 'दबंग 3 में काम करने के लिए बॉबी देओल थोड़ी दुविधा में हैं । उन्होंने इसके बारे में सोचने के लिए 'भाईजान' से थोड़ा वक्त मांगा है। बॉबी देओल, सलमान खान की इस फिल्म में एंट्री करने से पहले पूरी तरह से आश्वस्त हो जाना चाहते हैं।' 
विज्ञापन

5 of 6
bobby deol - फोटो : Instagram
बता दें कि इससे पहले 'रेस 3' फ्लॉप हो गई थी। फिर भी ये फिल्म बॉबी देओल के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म बन गई थी। जब भी बॉबी देओल से 'रेस 3' के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हमेशा सलमान खान की तारीफ ही की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bobby Deol - फोटो : file photo
अगर बॉबी फिल्म में काम करने के लिए हां कर देते हैं तो वो 'दबंग 3' में सलमान खान के दोस्त के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में चुलबुल पांडे (सलमान खान) के जवानी के दिनों को फ्लैशबैक में दिखाया जाने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें