फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज बड़जात्या के पिता और फिल्ममेकर राजकुमार बड़जात्या का निधन, सेलिब्रिटीज ने जताया दुख

Thu, 21 Feb 2019 12:15 PM IST
अल्पना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rajkumar barjatya, sooraj barjatya - फोटो : social media
फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या के पिता राजकुमार बड़जात्या का निधन गुरुवार सुबह मुंबई में हुआ। राजकुमार बड़जात्या का प्रोडक्शन हाउस राजश्री प्रोडक्शन के नाम से मशहूर है। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। इनमें नदिया के पार, मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन जैसी कई सुपरहिट फिल्में हैं। राजश्री प्रोडक्शन पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। खासकर 90 के दशक से लेकर अभी तक सलमान खान के साथ मिलकर कई सुपरहिट दी हैं। राजकुमार बड़जात्या के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर है।

 
विज्ञापन

2 of 5
anup jalota - फोटो : file photo
गजल सम्राट अनूप जलोटा ने ट्वीट किया कि 'प्रोड्यूसर राजकुमार बड़जात्या के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनका निधन कुछ समय पहले अस्पताल में हुआ। यकीन नहीं आ रहा है।'

 
विज्ञापन

3 of 5
ashok pandit - फोटो : social media
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने ट्वीट किया कि 'प्रोड्यूसर राजकुमार बड़जात्या के निधन की खबर दुखद है। सूरज बड़जात्या और पूरे परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।'

 

4 of 5
rajkumar barjatya - फोटो : social media
फिल्म क्रिटिक्स अक्षय राठी ने ट्वीट किया कि 'राजकुमार बड़जात्या का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुनकर हैरान हूं। राज बाबू बहुत ही शानदार प्रोड्यूसर थे।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prem ratan dhan payo - फोटो : file photo
राजश्री प्रोडक्शन के तहत सलमान खान ने हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं और प्रेम रतन धन पायो जैसी सुपरहिट फिल्में कीं। इन फिल्मों से ही सलमान खान ने बॉलीवुड के सुपरस्टार का तमगा हासिल किया। बता दें कि राजश्री की स्थापना 1947 में हुई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें