फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूंखार 'परी' बनकर आईं अनुष्का शर्मा, रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज

Thu, 15 Feb 2018 12:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
pari
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की अपकमिंग हॉरर फिल्म 'परी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जो कि बेहद डरावना है। इससे पहले फिल्म के तीन टीजर रिलीज किए गए थे जिसकी वजह से इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है।
विज्ञापन

2 of 4
pari
ट्रेलर में ऐसे कई सीन्स हैं जिनमें अनुष्का अपने लुक से डराती हैं। अनुष्का डबल रोल में नजर आ रही हैं। हालांकि फिल्म की कहानी का खुलासा नहीं हुआ है। ऐसे में दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
pari
ट्रेलर में अनुष्का कहती हैं, 'उन्हें वह आदमी मारना चाहता है' वह ऐसा क्यों कहती हैं और कौन उन्हें मारना चाहता है यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। इससे पहले 'परी' का नया टीजर रिलीज किया गया था। नए टीजर में अनुष्का काफी डरी और सहमी हुई नजर आ रही हैं। 
 

 
विज्ञापन

4 of 4
pari
आपको बता दें कि फिल्म 'परी' अनुष्का शर्मा की एंटरटेनमेंट कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस की गई है। क्लीन स्लेट फिल्मस के बैनर तले बनी यह तीसरी फिल्म है इससे पहले अनुष्का शर्मा 'एनएच-10' और 'फिल्लौरी' बना चुकी हैं। 'परी' 2 मार्च को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें