फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayan: रामानंद सागर की वजह से सेट पर गुस्से में रहते थे 'लक्ष्मण', इंटरव्यू में किया था खुलासा

Thu, 16 Apr 2020 02:45 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लक्ष्मण - फोटो : सोशल मीडिया
रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण दूरदर्शन पर किया जा रहा है। सीरियल में अब तक आपने देखा मेघनाद के शक्ति बाण से मूर्छित होकर लक्ष्मण गिर पड़ते हैं। लक्ष्मण को मूर्छित देखकर राम शोक में डूब जाते हैं फिर सुषेण वैद्य हनुमान द्वारा लाई गई जीवनदायिनी दवा संजीवनी बूटी से उनके प्राण बचाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Sunil Lahri - फोटो : Instagram
बात-बात पर गुस्सा होने वाले लक्ष्मण का किरदार निभाना सुनील लहरी के लिए आसान नहीं था। एक तरफ जहां भगवान राम का किरदार शांत और सौम्य स्वभाव का है। वहीं लक्ष्मण का किरदार ऐसा है जो जल्दी उत्तेजित हो जाता है, आपा खो बैठता है। सुनील ने इस किरदार को अपने अभिनय से हमेशा के लिए अमर बना दिया।
विज्ञापन

लेकिन क्या आप जानते हैं लक्ष्मण बने सुनील के गुस्से के पीछे भी एक कहानी छिपी है। आइए बताते हैं क्या है वह कहानी। एक इंटरव्यू में सुनील ने बताया था- रामानंद सागर रामायण की शूटिंग में इतना डूब जाते थे कि वे लंच ब्रेक भी भूल जाते थे। हम लोग तब युवा थे। भूख लगती थी। अपना खाना समय पर खाया करते थे।

4 of 5
laxman - फोटो : Twitter
इसलिए समय पर खाना न मिलने की वजह से मैं गुस्सा हो जाता था। रामानंद सागर मेरे गुस्से का इस्तेमाल शूटिंग में करते थे। इसी वजह से मेरा लक्ष्मण का किरदार इतना यादगार रहा। रामानंद सागर मुझे जानबूझकर गुस्सा दिलाते थे। लेकिन वह मुझे अपना छठा बेटा भी मानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लक्ष्मण - फोटो : इंस्टाग्राम
रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार सबसे पहले किसी और को ऑफर किया गया था लेकिन बाद में ये रोल सुनील को मिल गया। शो के शुरू होने के बाद से ही सुनील चर्चा में आ गए हैं। उनपर मीम्स भी बनाए गए। जवानी के दिनों की उनकी एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें