फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बास' के बाद अब सलमान खान करेंगे यह शो, टीजर हुए रिलीज

Fri, 02 Mar 2018 12:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के 'दबंग खान' यानि सलमान खान बिग बॉस के बाद एक बार फिर से टीवी पर अपना नया शो लेकर हाजिर हो रहे हैं। सलमान खान ने फिलहाल अपने इस शो के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उनके इस शो का टीजर सामने आया है। 
विज्ञापन

2 of 4
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान का यह शो उनके पुराने शो 'दस का दम' या फिर उसके जैसे सवाल-जवाब से जुड़ा हो सकता है। यह टीवी चैनल सोनी पर प्रसारित होगा। सलमान के इस शो का उनके फैंस को बेसब्री से इंताजर है। 
विज्ञापन

3 of 4
बात करें उनके नए शो के टीजर की तो सलमान इस टीजर में  "मैं कब वापस आ रहा हूं, कहां वापस आ रहा हूं, क्यों वापस आ रहा हूं...अनुमान लगाते रहिए" कहते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस के अलावा सलमान खान काफी समय बाद किसी दूसरे शो में नजर आ रहे हैं। 


 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि इन दिनों सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। रेस-3 में सलमान खान के अलावा फिल्म में अनिल कपूर, जैकलिन फर्नांडीस, बॉबी देओल, साकिब सलीम, डेजी शाह, पूजा हेगड़े, और आदित्य पंचोली भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें