फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोनी कपूर ने लिखा अलविदा खत, बोले- दुनिया के लिए 'चांदनी' होगी, मेरे लिए वह मेरा प्यार था

Fri, 02 Mar 2018 12:18 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sridevi
श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के घंटों बाद बोनी कपूर ने अपनी पत्नी के ट्विटर हैंडल से आखिरी पोस्ट साझा की। ट्वीट में बोनी ने श्रीदेवी को अपनी मोहब्बत और उनके परिवार की धुरी के तौर पर याद किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर
एक भावुक पत्र में फिल्म निर्माता ने कहा है कि उनकी पहली चिंता उनकी दोनों बेटियों जान्हवी और खुशी का संरक्षण है। ‘एक दोस्त, पत्नी और दो बेटियों की मां को खोने का दर्द शब्दों में बयान करना मुश्किल है।

 
विज्ञापन

3 of 4
श्रीदेवी
भगवान का शुक्र है कि अर्जुन और अंशुला के प्यार और समर्थन खुशी, जान्हवी और मेरे खुद के लिए शक्ति के स्तंभ हैं। एकसाथ पूरा परिवार मिलकर हम इस अपूरणीय क्षति का सामना करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
sridevi
 कपूर ने इस क्षण में उनके साथ चट्टान की तरह खड़े रहने वाले परिवार, दोस्तों, शुभचिंतकों और प्रशंसकों का धन्यवाद किया। आपको बता दें कि मुंबई के विले पार्ले शवदाह गृह में दक्षिण भारतीय रस्म से श्रेदेवी का अंतिम संस्कार किया गया। इसके लिए तमिलनाडु से पंडितों को बुलाया गया था। पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें