बॉलीवुड के 'दबंग खान' यानि सलमान खान बिग बॉस के बाद एक बार फिर से टीवी पर अपना नया शो लेकर हाजिर हो रहे हैं। सलमान खान ने फिलहाल अपने इस शो के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उनके इस शो का टीजर सामने आया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान का यह शो उनके पुराने शो 'दस का दम' या फिर उसके जैसे सवाल-जवाब से जुड़ा हो सकता है। यह टीवी चैनल सोनी पर प्रसारित होगा। सलमान के इस शो का उनके फैंस को बेसब्री से इंताजर है।
विज्ञापन
3 of 4
बात करें उनके नए शो के टीजर की तो सलमान इस टीजर में "मैं कब वापस आ रहा हूं, कहां वापस आ रहा हूं, क्यों वापस आ रहा हूं...अनुमान लगाते रहिए" कहते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस के अलावा सलमान खान काफी समय बाद किसी दूसरे शो में नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि इन दिनों सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। रेस-3 में सलमान खान के अलावा फिल्म में अनिल कपूर, जैकलिन फर्नांडीस, बॉबी देओल, साकिब सलीम, डेजी शाह, पूजा हेगड़े, और आदित्य पंचोली भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं।