बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। वह, इन दिनों फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग में व्यस्थ हैं। यही कारण है कि उन्होंने अपना जन्मदिन फिल्म के सेट पर ही सेलिब्रेट किया। इस दौरान बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान, साउथ सुपरस्टार वेंकटेश और जगपति बाबू के अलावा फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी। हालांकि, इस बीच जिस चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया वह था सलमान खान का लुक। बता दें कि सलमान खान ने आपने आगामी फिल्म के लिए अपना पूरा लुक बदल दिया है।