फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Release Movies: सिकंदर ही नहीं, ईद पर सलमान की ये फिल्में भी फ्लॉप रहीं; लिस्ट जानकर होगी हैरानी

Mon, 31 Mar 2025 09:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Eid Release Movies: सलमान खान ज्यादातर ईद पर अपनी फिल्में रिलीज करना पसंद करते हैं। हालांकि, हर बार उनकी फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं करती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'सिकंदर' भी रिलीज हुई है। फिल्म पर लगातार हो रही बात के बीच आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जो दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं।
विज्ञापन
1 of 5
ईद के दिन ओटीटी पर देखिए सलमान खान की कई फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
ईद के मौके पर सलमान खान का नाम सुनते ही फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। उनकी फिल्में इस त्योहार को और खास बना देती हैं। हालांकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि सलमान की हर ईद रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हो। कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं जो ईद पर रिलीज होने के बावजूद दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रहीं। आइए सलमान की उन फिल्मों पर नजर डालते हैं।
Ranveer Allahbadia: रणवीर ने किया कमबैक का एलान, यूजर्स बोले- ‘उम्मीद है गलती से कुछ सीख ली होगी’
विज्ञापन

2 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
किसी का भाई किसी की जान 
साल 2023 में ईद पर रिलीज हुई 'किसी का भाई किसी की जान' से फैंस को बड़ी उम्मीदें थीं। दर्शकों को सलमान का एक्शन और फरहाद सामजी के डायरेक्शन का जलवा देखने की बेकरारी थी। फिल्म में पूजा हेगड़े और वेंकटेश जैसे सितारे भी थे, लेकिन कमजोर कहानी और स्क्रीनप्ले ने इसे दर्शकों से दूर कर दिया। सलमान का मास अपील वाला जादू इस बार काम नहीं आया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी।
Priyanka Chahar: ब्रेकअप की खबरों के बीच प्रियंका चाहर ने साझा की पार्टी फोटो, जिबली ट्रेंड को किया फाॅलो
विज्ञापन

3 of 5
रेस 3  - फोटो : इंस्टाग्राम
रेस 3 
'रेस 3' साल 2018 में ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। इस एक्शन थ्रिलर में सलमान के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और जैकलीन फर्नांडीज जैसे सितारे थे। फिल्म का निर्देशन  रेमो डिसूजा ने  किया था। 'रेस' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी होने के कारण  फिल्म को लेकर जबर्दस्त चर्चा भी थी।  कमजोर कहानी, और संवाद ने इस फिल्म का खेल खराब कर दिया। यह फिल्म भी बजट के हिसाब से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी।

4 of 5
ट्यूबलाइट  - फोटो : यूट्यूब
ट्यूबलाइट 
2017 की ईद पर आई 'ट्यूबलाइट' में सलमान ने कुछ अलग प्रयोग किया था। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म भावनात्मक कहानी पर आधारित थी। सलमान ने इसमें एक साधारण इंसान का किरदार निभाया, जो अपने भाई को ढूंढने की जद्दोजहद में है। फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी था। लेकिन फिल्म की धीमी रफ्तार और कमजोर स्क्रिप्ट ने दर्शकों को निराश किया। ईद के मौके पर रिलीज होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुमको न भूल पाएंगे - फोटो : यूट्यूब
तुमको न भूल पाएंगे 
'तुमको न भूल पाएंगे'  2002 में ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन पंकज पाराशर ने किया था। इस फिल्म में सलमान के साथ दीया मिर्जा और सुष्मिता सेन ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। यह एक एक्शन ड्रामा थी, जिसमें सलमान का किरदार अपनी याददाश्त खोने के बाद सच की तलाश में है। हालांकि, उस दौर में यह फिल्म दर्शकों को बांध नहीं सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें