काले हिरण को गोली मारने के मामले में सलमान खान को पांच साल की सजा सुना दी गई है। 20 साल पहले फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान जोधपुर में सलमान के अलावा सैफ अली खान, नीलम कोठरी, सोनाली बेंद्र और तब्बू पर भी आरोप लगे थे। हालांकि सलमान के अलावा सबको बरी कर दिया गया है। बता दें कि सलमान खान की एक फिल्म का दिल्ली से भी नाता है। 1994 में आई उस फिल्म की स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में हुई थी जिसका किस्सा काफी दिलचस्प है..