फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' से पहले इस शो को जज करेंगे सलमान खान, एक्स-गर्लफ्रेंड भी शो में देंगी साथ!

Wed, 17 Jul 2019 11:21 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan - फोटो : social media
सलमान खान चाहे बड़े पर्दे पर आएं या टीवी पर, हमेशा खूब चर्चाओं में रहते हैं। भारत की सफलता के बाद रियलिटी शो बिग बॉस की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं लेकिन उससे पहले सलमान एक और शो में दिखने वाले हैं। इस शो में सलमान बतौर जज बनकर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
salman khan - फोटो : social media
टीवी पर आने वाले सेलेब्स में से सलमान खान हाईएस्ट पेड सेलेब हैं। इस बार वो डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 में दिखेंगे। जाहिर है सलमान हैं तो इस बार शो ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। शो के कंटेस्टेंट के अलावा दर्शक भी इसे लेकर खूब उत्साहित हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Sangeeta Bijlani birthday celebration - फोटो : instagram
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, सलमान खान शो में बतौर जज बनकर आएंगे। इस दौरान उनके साथ एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी रहेंगी। दरअसल, स्टार प्लस ने एक प्रोमो जारी किया है। जिसमें कंटेस्टेंट कहते हैं कि 'क्या 'भाई' के साथ उनकी 'बलिए' भी होंगी?' हालांकि किसी का नाम नहीं लिया गया है।

4 of 5
Sangeeta Bijlani birthday celebration - फोटो : instagram
संगीता बिजलानी का 9 जुलाई को जन्मदिन था। इस दौरान उन्होंने सलमान के परिवार के साथ पार्टी की। सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें आई थीं। जिसमें संगीता के साथ सलमान खान, यूलिया वंतूर, मोहनीश बहल, साजिद नाडियाडवाला पत्नी वर्धा के साथ दिखाई दिए। ऐसे में कहा जा रहा है कि संगीता बिजलानी शो को जज कर सकती हैं। बता दें कि सलमान खान नच बलिए के प्रोड्यूसर हैं। नच बलिए सीजन 9 का प्रसारण 19 जुलाई 2019 से स्टार प्लस पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan - फोटो : file photo
इससे पहले सेट से एक वीडियो लीक हुआ था। जिसमें सलमान कहते हैं कि 'हर कोई मुझे मर्डर मिस्ट्री समझकर सुलझाने निकलता है। जिंदगी में मुझे क्या-क्या सुनने को नहीं मिला है। सलमान ने अपनी शादी की तारीख का किया एलान... अपनी शादी के सवाल पर रिपोर्टर पर फिर भड़के सलमान... क्या सलमान की अगली फिल्म उनकी एक्स के साथ होगी... कौन है वो बदनसीब जो सलमान का असली प्यार है? इतने सारे सवाल और कोई जवाब नहीं, सोच रहा हूं कि अब इन तमाम सवालों के जवाब दे ही डालूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें