फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या की फिल्म हो तो एक्टर के तौर पर सलमान खान का नाम सबसे पहले नंबर पर आता है। यह वही सूरज हैं जिन्होंने दबंग खान को प्रेम बनाया है। खबरों की मानें तो बड़जात्या अपनी नई फिल्म की कहानी लेकर एकदम तैयार हैं लेकिन इस बार उनके हीरो सलमान नहीं बल्कि कोई और होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Salman and Sooraj Barjatya
सूरज बड़जात्या की ज्यादातर फिल्मों में सलमान खान ही लीड रोल में नजर आते हैं। फिर चाहे 'मैंने प्यार किया' फिल्म हो या फिर बड़जात्या की आखिरी रिलीज 'प्रेम रतन धन पायो' हो। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करके 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई।
विज्ञापन
3 of 4
Sooraj Barjatya
सूत्रों की मानें तो सूरज बड़जात्या की नई फिल्म की कहानी तैयार हो गई हैं हालांकि कहानी के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन इतना जरूर है कि इस बार कहानी चार अलग अलग किरदारों पर आधारित होगी। इस फिल्म को इस बार सूरज नहीं बल्कि उनके असिस्टेंट डायरेक्ट करेंगे जिन्होंने 'प्रेम रतन धन पायो' में काम किया था।
हालांकि सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस बार उनकी फिल्म में सलमान नहीं बल्कि कोई और एक्टर नजर आ सकते हैं जिसकी वजह सलमान का बिजी शिड्यूल हो सकता हैं। सलमान की झोली इन दिनों कई सारी फिल्मों से भरी है जिसमें रेस3, दबंग 3 और भारत शामिल हैं।