बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी और लग्जरी लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। प्रशंसक उनसे जुड़ी छोटी सी छोटी बातों को जानना चाहते हैं। चाहे उनके घर की तस्वीरें हों या उनके वैनिटी वैन की, एक अलग ही रॉयल लुक लिए होता है। घर और सेट के बाद सितारों का सबसे ज्यादा वक्त अपने वैनिटी वैन में ही बीतता है जहां सारी सुख सुविधाएं मौजूद होती हैं। अभिनेता सलमान खान की बात करें तो उनकी वैनिटी वैन की कीमत करोड़ों में हैं। तो चलिए दिखाते हैं सलमान की वैनिटी की अंदर की तस्वीरें।