फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 फिल्मों में बिग बी की नकल उतार चुके हैं थलाइवा रजनीकांत, दोनों की दोस्ती का ये है असली कनेक्शन

Sat, 12 Dec 2020 12:22 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
रजनीकांत, अमिताभ बच्चन - फोटो : amar ujala mumbai
पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हिंदी फिल्मों में जलवा बिखेरते रहे तो वहीं तमिल फिल्मों में हमेशा छाए रहे सुपरस्टार रजनीकांत। इन दोनों ने 'गिरफ्तार', 'हम' जैसी कई फिल्में साथ में भी कीं लेकिन बहुत सी फिल्में ऐसी भी हैं जो पहले अमिताभ बच्चन ने हिंदी भाषा में कीं और बाद में उन्हीं फिल्मों का रीमेक रजनीकांत ने तमिल भाषा में बनाया। जिस तरह हिंदी में वह फिल्में हिट रहीं, वैसे ही तमिल भाषा में भी वह सभी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। चलिए बताते हैं कि अमिताभ बच्चन और रजनीकांत का क्या है यह खास कनेक्शन?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
अमर अकबर एंथनी, शंकर सलीम साइमन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'अमर अकबर एंथनी' बनी 'शंकर सलीम साइमन'
रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन की फिल्मों के रीमेक बनाने का सिलसिला वर्ष 1977 में आई 'अमर अकबर एंथनी' फिल्म से शुरू किया। उन्होंने इस फिल्म के रिलीज होने के अगले ही साल तमिल भाषा में 'शंकर सलीम साइमन' फिल्म बनाई। इस फिल्म में रजनीकांत ने वही किरदार निभाया जो 'अमर अकबर एंथनी' में अमिताभ बच्चन ने निभाया है। यानी साइमन के किरदार में रजनीकांत नजर आए। इसके अलावा शंकर का किरदार विजय कुमार ने और सलीम का किरदार जय गणेश ने निभाया। तमिल बॉक्स ऑफिस यह फिल्म हिट साबित हुई।
विज्ञापन

3 of 11
खून पसीना, सिवा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'खून पसीना' बनी 'सिवा'
प्रकाश मेहरा के निर्माण में जब खून पसीना फिल्म बनी तो इस फिल्म ने वर्ष 1977 में बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, रेखा, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। इस फिल्म का रिमेक रजनीकांत ने वर्ष 1989 में किया। उन्होंने अपनी फिल्म का शीर्षक 'सिवा' रखा और अपने साथ उन्होंने अभिनेत्री लीं शोभना। तमिल भाषा में भी यह फिल्म सफल साबित हुई।

4 of 11
कसमे वादे, धर्मठिन थलाइवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'कसमे वादे' बनी 'धर्मठिन थलाइवन'
अमिताभ बच्चन, राखी और रणधीर कपूर के 'कसमे वादे' भी रजनीकांत को 10 साल बाद जाकर याद आए। उन्होंने 1978 में रमेश बहल के निर्देशन में बनी अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म का रीमेक 1988 में जाकर 'धर्मठिन थलाइवन' नाम से किया। हमेशा की तरह यहां भी रजनीकांत अमिताभ बच्चन के ही किरदार में घुसे हुए दिखे। वहीं, रणधीर कपूर और राखी के किरदार में क्रमशः प्रभु और सुहासिनी मणिरत्नम को देखा गया।
विज्ञापन

5 of 11
डॉन, बिल्ला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'डॉन' बनी 'बिल्ला'
वर्ष 1978 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'डॉन' का रीमेक भी रजनीकांत ने तमिल भाषा में 'बिल्ला' नाम से कर डाला। 'डॉन' फिल्म के बाद जिस तरह अमिताभ बच्चन का नाम भी काफी दिनों तक डॉन के लिए याद किया जाता रहा, ठीक वैसे ही रजनीकांत की फिल्म 'बिल्ला' भी उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रही। रजनीकांत की रीमेक फिल्म में बहुत से ऐसे दृश्य हैं जिनको हुबहू ओरिजिनल फिल्म से लिया गया है। इस फिल्म में हेलेन ने भी अपने उसी किरदार को नाम बदलकर दोहराया।
विज्ञापन

6 of 11
लावारिस, पनक्कारण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'लावारिस' बनी 'पनक्कारण'
रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन की बड़ी-बड़ी फिल्मों का ही रीमेक किया जिसमें अगला नाम जुड़ा वर्ष 1981 में आई फिल्म 'लावारिस' का। इस रीमेक रजनीकांत ने वर्ष 1989 में तमिल भाषा में किया जिसका शीर्षक 'पनक्कारण' रहा। प्रकाश मेहरा के निर्माण और निर्देशन में बनी फिल्म 'लावारिस' में अमिताभ बच्चन, जीनत अमान और अमजद खान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। जबकि, तमिल रिमेक में रजनीकांत अमिताभ बच्चन के किरदार में ही नजर आए और जीनत अमान के किरदार में उन्होंने गौतमी का चयन किया।
विज्ञापन

7 of 11
नमक हलाल, वेलाईकरण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'नमक हलाल' बनी 'वेलाईकरण'
प्रकाश मेहरा के निर्देशन में जब 1982 में फिल्म 'नमक हलाल' सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और स्मिता पाटिल की इस फिल्म ने खूब धमाल मचाया। इसी को देखते हुए रजनीकांत ने वर्ष 1987 में 'वेलाईकरण' नाम से इसका भी रीमेक बनाया। रजनीकांत ने ओरिजिनल फिल्म के कई दृश्य और तमिल भाषा में संवाद हुबहू इस्तेमाल किया। यह फिल्म भी खूब पसंद की गई।

8 of 11
दीवार, थी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'दीवार' बनी 'थी'
वर्ष 1981 में रजनीकांत ने 'थी' शीर्षक वाली एक फिल्म बनाई जो अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की वर्ष 1975 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दीवार' की रीमेक रही। इस फिल्म में रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन वाला किरदार निभाया जबकि शशि कपूर की भूमिका निभाने के लिए सुमन को चुना गया। तमिल भाषा में यह फिल्म भी सुपरहिट रही। 'दीवार' फिल्म की कहानी बहुत खास नहीं थी लेकिन उसकी पटकथा लिखने का काम सलीम जावेद की जोड़ी ने किया था। और वही इस फिल्म का कमाल है।

9 of 11
त्रिशूल, मिस्टर भारत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'त्रिशूल' बनी 'मिस्टर भारत'
रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन की एक और सुपरहिट फिल्म 'त्रिशूल' को उठाया और उसका रीमेक तमिल भाषा में 'मिस्टर भारत' शीर्षक से कर डाला। यह फिल्म एक बेटे की कहानी है जो अपनी मां को धोखा देने वाले बाप से बदला लेने पर आमादा होता है। ओरिजिनल फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, शशि कपूर, हेमा मालिनी, राखी गुलजार जैसे सितारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। वहीं, तमिल फिल्म में रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन वाला किरदार ही अपनाया। हिंदी में भी 'त्रिशूल' ने काफी नाम कमाया, वैसे ही तमिल में भी 'मिस्टर भारत' ने खूब पैसा कमाया।

10 of 11
खुद्दार, पदिक्कडवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'खुद्दार' बनी 'पदिक्कडवन'
रवि टंडन के निर्देशन में वर्ष 1982 में आई फिल्म 'खुद्दार' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। यह ऐसा समय था जब अमिताभ बच्चन का खुमार दर्शकों के दिमाग पर छाया हुआ था। इस फिल्म में अमिताभ के साथ संजीव कुमार, परवीन बाबी, विनोद मेहरा, प्रेम चोपड़ा, महमूद, बिंदिया गोस्वामी, तनुजा, आदि कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। इसका रीमेक रजनीकांत ने वर्ष 1985 में 'पदिक्कडवन' शीर्षक से किया। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ तमिल फिल्मों के जाने-माने अभिनेता शिवाजी गणेशन भी मुख्य भूमिका में रहे।
विज्ञापन

11 of 11
मर्द, मावीरन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'मर्द' बनी 'मावीरन'
रजनीकांत को रिमेक बनाने के लिए अमिताभ बच्चन की वर्ष 1985 में आई 'मर्द' फिल्म भी अच्छी लगी। इसलिए, उन्होंने वर्ष 1986 में ही तमिल भाषा में 'मावीरन' नाम से इसका रीमेक बनाया। इसकी कहानी झोंपड़ों में रहने वाले गरीबों और महलों में रहने वाले अमीरों के बीच राजा और गुलाम का रिश्ता दिखाती है। अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मर्द' को टीवी पर आज भी पसंद किया जाता है, वैसे ही तमिल भाषा में रजनीकांत की फिल्म 'मावीरन' को भी खूब पसंद किया गया।

पढ़ें: Kapil Sharma Wedding anniversary: गिन्नी के पिता ने ठुकरा दिया था कपिल शर्मा की शादी का प्रस्ताव, फिर इस तरह कॉमेडियन ने रचाई शादी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें