बॉलीवुड सितारे अपनी लग्जरी चीजों को काफी अहमियत देते हैं। उनका घर हो या फिर वैनिटी वैन, सारी सुविधाएं एक ही जगह मिल जाती हैं। सलमान खान की वैनिटी वैन बॉलीवुड सितारों की सबसे महंगी वैनिटी वैन में से एक है। अगर इसे चलता फिरता आलीशान घर कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। आखिर ऐसा हो भी क्यों ना। फिल्म के सेट से निकलकर सलमान खान यहीं सबसे ज्यादा वक्त बिताते हैं। तो चलिए आज हम आपको सलमान के वैनिटी वैन के अंदर की तस्वीरें दिखाते हैं।