फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी के हाथ लगी एक और फिल्म, पहली फिल्म रिलीज के लिए तैयार

Wed, 08 Jul 2020 06:24 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Namashi Chakraborty - फोटो : instagram
हिंदी सिनेमा के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती अब किसी के रोकने से रुकने वाले नहीं हैं। कुछ ही समय पहले वह अपनी पहली फिल्म ‘बैड बॉय’ को लेकर चर्चा में आए हैं और अब मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि उन्हें उनकी पहली फिल्म के रिलीज होने से पहले घर बैठे ही दूसरी फिल्म मिल गई है। हालांकि इसपर काम करना वह तब ही शुरू करेंगे जब वह अपनी पहली फिल्म को सिनेमाघरों में पहुंचा देंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Namashi Chakraborty - फोटो : instagram
जानकारी के मुताबिक नमाशी ने अपनी बिना शीर्षक वाली दूसरी फिल्म को इसी साल की शुरुआत में साइन किया है। वह इस फिल्म की शूटिंग ‘बैड बॉय’ के रिलीज होने के बाद शुरू करने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण न तो उनकी फिल्म रिलीज हो पाई, और न ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो पाई।
विज्ञापन

3 of 5
नमाशी चक्रवर्ती और दिशानी चक्रवर्ती - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
नमाशी की यह नई फिल्म एक पारिवारिक कॉमेडी होगी जो एक पंजाबी परिवार की कहानी बताएगी। साल 2011 में आई फिल्म ‘चिल्लर पार्टी’ के लेखक राजेश बजाज इस फिल्म से निर्देशन की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। साथ ही कंचना 3, थिप्पोरा, मीसम जैसी दक्षिण भारतीय फिल्मों में नजर आ चुकी अभिनेत्री निकी तंबोली इस फिल्म में नमाशी के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। 

4 of 5
नमाशी चक्रवर्ती और दिशानी चक्रवर्ती - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
खबरें बताती हैं कि एक अनोखे विषय पर बनने वाली इस फिल्म में निकी भारत सरकार के काम काज में लगी एक एनआरआई की भूमिका निभाएंगी। हालांकि नमाशी के किरदार के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। बात करें अगर नमाशी की पहली फिल्म ‘बैड बॉय’ की तो यह फिल्म पूरी हो चुकी है और मई के महीने में रिलीज भी होने वाली थी। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते फिलहाल इसकी रिलीज को टाल दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Namashi Chakraborty Mithun Chakraborty - फोटो : instagram
अब इसके अक्टूबर में रिलीज होने की संभावना है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और निर्माण किया साजिद कुरैशी ने। साजिद की बेटी अमरीन कुरैशी भी इस फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रही हैं जो फिल्म में नमाशी के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी।

पढ़ें: एक बार फिर सस्पेंड हुआ पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंट, अभिनेत्री ने कहा- 'न मैं किसी को गाली दी और न ही...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें