सलमान खान की साल 2005 में आई फिल्म 'लकी' याद है ना। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट हीरोइन स्नेहा उल्लाल थीं जिन्हें ऐश्वर्या राय बच्चन की कॉपी भी कहा जाता था। कुछ फिल्में कर स्नेहा बॉलीवुड से गायब हो गई थीं। उनका गायब होने का कारण अब जाकर सामने आया है।
विज्ञापन
2 of 5
सलमान खान, स्नेहा उल्लाल
स्नेहा एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान के किया। स्नेहा ने बताया कि उन्हें 'ऑटो इम्यून डिसऑर्डर' जैसी गंभीर बीमारी थी जिसके कारण उनका इम्यून सिस्टम पूरी तरह से खराब हो गया था।
विज्ञापन
3 of 5
स्नेहा उल्लाल
इस बीमारी का उनके शरीर पर इतना बुरा असर पड़ा कि उनका शरीर एकदम कमजोर पड़ गया। वह अपने पैरों पर मुश्किल से 30-40 मिनट खड़ी रह पाती थीं। उन्होंने बताया कि बीमारी को नजरअंदाज कर फिल्मों की शूटिंग करना उन्हें और भारी पड़ा।
4 of 5
स्नेहा उल्लाल
एक वक्त ऐसा आया जब वो कुछ भी करने के लायक नहीं रहीं। उनका शरीर बहुत कमजोर हो गया था। इसके बाद स्नेहा ने सबकुछ छोड़ केवल अपनी सेहत पर ध्यान देना शुरु किया। उनके परिवार वालों और दोस्तों ने उनकी काफी मदद की।