फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pet lover: अपने कुत्तों पर महीने में मोटी रकम खर्च कर देते हैं सलमान, बिजी शेड्यूल से भी इनके लिए निकालते हैं वक्त

Mon, 14 Mar 2022 03:49 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान अपने कुत्तों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में दबंग खान के नाम से मशहूर सलमान खान इंडस्ट्री में सबस ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से हैं। उनके स्टारडम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का बिजनेस तो आसानी से कर लेती है। फिल्मों के अलावा वह अपनी कंपनी बीइंग ह्यूमन के जरिए भी करोड़ों का बिजनेस करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान अपने कुत्तों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
'माइसन' और 'माइजान' से बहुत प्यार करते थे
सलमान इंडस्ट्री में अपनी दरियादिली के लिए तो मशहूर हैं ही साथ ही वह अपने लैविश शौक के लिए भी काफी चर्चा में रहते हैं। इन्हीं में से एक शौक कुत्ते पालने का भी है। सलमान के पास पहले दो कुत्ते 'माइसन' और 'माइजान' थे जिनको वह बहुत प्यार करते थे। दोनों के नाम से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्टर अपने दोनों कुत्तों को किस हद तक चाहते थे।
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान अपने कुत्तों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान अक्सर इन दोनों के साथ नजर आते थे। सलमान को कई बार बिग बॉस के सेट पर भी अपने पेट्स के साथ देखा गया था, लेकिन साल 2016 में दोनों का निधन हो गया। अपने सबसे प्यारे पेट्स के जाने से वह काफी दुखी हो गए थे। फिलहाल सलमान के पास लेब्राडोर, सेंट बर्नार्ड और नेपोलिटन मस्टिफ ब्रीड के कुत्ते हैं। इनके नाम उन्होंने मोगली, सेंट और माई लव रखे हैं। जानकारी के मुताबिक इन कुत्तों पर हर महीने 50 हजार रुपये खर्च होते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान अपने कुत्तों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
'सैंडी' के बीमार पड़ने पर रोक दी शूटिंग
सलमान को अपने कुत्ते अपनी जान से भी ज्यादा प्यारे हैं। इनमें से किसी की भी तबीयत खराब हो जाने पर वह काफी परेशान हो जाते हैं। उनका एक किस्सा काफी मशहूर है। दरअसल,´बजरंगी भाईजान´ की शूटिंग के दौरान सैंडी नाम का उनका एक कुत्ता बीमार पड़ गया था। यह खबर मिलते ही उन्होंने तुरंत शूटिंग रोक दी और राजस्थान से मुंबई लौट आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें