हाल ही में सलमान खान को गोल्डी बराड़ की तरफ से एक धमकी भरा मेल मिला था, जिसके बाद अभिनेता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद से सलमान के घर पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया था। अब पुलिस ने इस मामले में नया खुलासा किया है। पुलिस को इस ईमेल का लिंक यूके से मिला है। हालांकि जिस ईमेल के जरिए सलमान को मेल भेजा गया था, उसके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।