बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों लगातार अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। रविवार को वह टीम के साथ 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे और जमकर ठहाके लगाए। कपिल शर्मा के साथ सलमान खान और टीम ने खूब मस्ती की। इस दौरान सेलेब्स के कई राज से भी पर्दा उठा। इसी कड़ी में सलमान ने अपने बचपन का किस्सा सुनाते हुए बताया कि उन्हें मार खानी पड़ती थी।