फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की कमाई को पीछे छोड़ आगे बढ़ी भारत, अब तक कमाए इतने करोड़

Tue, 11 Jun 2019 08:54 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान-कटरीना और कंगना-आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत सोमवार को अपनी कमाई में और इजाफा करते हुए देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में एक पायदान और ऊपर चढ़ गई। फिल्म भारत ने चार साल पहले रिलीज हुई फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स को 19वीं पायदान से खिसकाकर वहां अपनी जगह बना ली है। उम्मीद की जा रही है कि गुरुवार तक यह फिल्म बाजीराव मस्तानी की कमाई के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगी।
विज्ञापन

2 of 4
भारत - फोटो : Youtube
भूषण कुमार, अतुल अग्निहोत्री और खुद सलमान खान की बतौर निर्माता बनाई गई फिल्म भारत ने सोमवार को नौ करोड़ 20 लाख रुपये की रकम अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में जोड़ी। इसके साथ ही फिल्म भारत की कमाई अब बढ़कर 159 करोड़ 30 लाख रुपये हो गई है। इसी के साथ यह फिल्म 150 करोड़ या उससे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 19 वें नंबर पर आ गई है। इस पायदान पर अब 2015 में रिलीज हुई फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स 151 करोड़ 10 लाख रुपये की कमाई करके डटी हुई थी।
विज्ञापन

3 of 4
Uri The Surgical Strike - फोटो : twitter
सोमवार की कमाई के आंकड़ों के चलते सलमान खान स्टारर भारत ने इस साल अब तक ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर का स्थान भी पा लिया है। इससे आगे इस साल रिलीज हुई विकी कौशल की फिल्म उरी – द सर्जिकल स्ट्राइक ही है। साल 2019 में कमाई करने वाली टॉप फाइव फिल्मों में इन दोनों फिल्मों के अलावा केसरी, टोटल धमाल और गली बॉय शामिल हैं।
विज्ञापन

4 of 4
tiger zinda hai
सलमान खान के करियर में अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म टाइगर जिंदा है रही है। दो साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 331 करोड़ 11 लाख रुपये की कमाई की थी। इसके  बाद 316 करोड़ 79 लाख रुपये की कमाई के साथ बजरंगी भाईजान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें