फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर भी 'टाइगर...' दहाड़ा, तीसरे दिन कलेक्शन होगा 300 करोड़ के पार

Thu, 04 Jan 2018 08:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Salman Khan
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' दो हफ्ते के बाद भी जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म दर्शकों को इतनी पंसद आ रही है कि 'टाइगर जिंदा है' की धुआंधार कमाई जारी है। लंबी छुट्टियों के बाद वर्किंग डे में भी कलेक्शन में कोई कमी नजर आती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

2 of 4
tiger zinda hai
फिल्म ने अब तक 280.62 करोड़ की कमाई की है और जल्द ही ये फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। साल 2018 के पहले दिन यानि सोमवार को फिल्म ने 18.04 करोड़ रुपये वही दूसरे दिन 7.83 कोरड़ की कमाई की। इसी के साथ ही सलमान-कटरीना की फिल्म ने शुरुआती 12 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 280.62 करोड़ कमा लिए हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
Tiger Zinda Hai
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पिछले शुक्रवार को 34.10 करोड़, शनिवार को 35.30 करोड़, रविवार को 45.53 करोड़, सोमवार को 36.54 करोड़, मंगलवार को 21.60 करोड़, बुधवार को 17.55 करोड़ और गुरुवार को 15.42 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं, दूसरे शुक्रवार फिल्म के खाते में 11.56 करोड़, शनिवार को 14.92 करोड़, रविवार को 22.23 करोड़, सोमवार को 18.04 करोड़ और मंगलवार को 7.83 करोड़ आए हैं।
विज्ञापन

4 of 4
tiger zinda hai
बता दें कि, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2012 में आई 'एक था टाइगर' की सीक्वल है। 'एक था टाइगर' का कुल बजट 75 करोड़ रुपए था। वहीं सलमान खान की फीस को छोड़कर 'टाइगर जिंदा है' का कुल बजट लगभग 150 करोड़ रुपए है। रिलीज के चौथे ही दिन फिल्म अपनी लागत निकालने में कामयाब रही। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें