फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला हिरण शिकार मामले में सलमान को आज बेल न मिलने पर निराश हुए फैंस ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट

Fri, 06 Apr 2018 01:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
जोधपुर की अदालत में सलमान खान की जमानत अर्जी पर बहस पूरी हो गई है लेकिन इस पर फैसला अब कल यानी शनिवार को आएगा। गुरुवार को अदालत ने काला हिरण के शिकार मामले में दो दशक बाद सलमान खान को 5 साल की सजा का ऐलान किया है। मामले में सह आरोपी रहे सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को कोर्ट ने बरी कर दिया है। सलमान खान के फैंस को लग रहा था कि आज कोर्ट में उन्हें जमानत मिल जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद फैंस ने ट्विटर पर अपनी राय जाहिर करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan
सलमान खान को आज बेल न मिलने पर ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने खुशी जताई है तो कुछ फैंस इस फैसले से खुश नहीं हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, सलमान खान की अगली फिल्म होगी,'टाइगर जेल में है'। एक यूजर ने उनकी शादी पर चुटकी लेते हुए लिखा, सलमान खान तो बीवी की बीमारी का बहाना बनाकर भी छुट्टी नहीं ले सकते।
 


 

 
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan and Jacqueline
वहीं एक यूजर ने लिखा, अब ये अफवाह कौन फैला रहा है कि माल्या की शादी में जूते चुराई की रस्म पैंक वाले पूरा करेंगे। वहीं एक यूजर ने तो इस मामले में ऐश्वर्या राय बच्चन को ही घसीट लिया।
 

 


 

4 of 5
salman khan
वहीं एक यूजर ने कोर्ट के इस फैसले का सपोर्ट किया है। उन्होंने लिखा, सलमान को लोग फॉलो करते हैं अगर उन्हें सजा मिलती है तो ऐसे काम करने वालों को एक सीख मिलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
सलमान खान को इस मामले में 5 साल की सजा और 10 हजार का जुर्माना लगाया गया है। आपको बता दें कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री ने 1998 में हुई इस घटना के संबंध में 28 मार्च को मुकदमे की सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें