बॉलीवुड के बागी यानि टाइगर श्रॉफ और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी इन दिनों अपनी फिल्म 'बागी 2' के सक्सेस को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। दर्शक भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों ने फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग की है। एक तरफ जहां लोग टाइगर श्रॉफ के एक्शन सीन्स की तारीफ कर रहे हैं वहीं दिशा भी अपनी अदाओं और डांस मूव्स से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस दिशा पाटनी, फिल्म के अलावा अपनी एक तस्वीर को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। दिशा ने अपनी ये तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते ही दिशा ट्रोल होने लगी हैं।