फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों कानूनी पचड़े में फंसी सलमान की 'दबंग 3', शूटिंग रुकने की आ सकती नौबत

Wed, 10 Apr 2019 11:20 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dabangg 3 - फोटो : social media
सलमान खान ने जब से अपनी फिल्म दबंग 3 की शूटिंग मध्य प्रदेश में शुरू की तब से उन्हें मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों ही सलमान को एक विवाद के चलते माफी मांगते हुए ये तक कहना पड़ा था कि वो पैकअप कर लेंगे। अब इस फिल्म को लेकर नया विवाद हो गया है जिसके चलते फिल्म के प्रोडक्शन को नोटिस जारी हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
दबंग 3 - फोटो : Poster
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सलमान खान-स्टारर 'दबंग -3' की प्रोडक्शन फर्म को नोटिस दिया है। नोटिस में मध्य प्रदेश के मांडू में जल महल के अंदर बने दो फिल्म सेट को हटाने का आदेश दिया गया है। मांडू सब सर्कल एएसआई जूनियर संरक्षण सहायक द्वारा हस्ताक्षरित नोटिस में कहा गया है कि यदि उपरोक्त निर्देश का पालन नहीं किया जाता है तो फिल्म की शूटिंग को अनुमति रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
Dabangg 3 - फोटो : social media
यह नोटिस रविवार को इंदौर के सुदामा नगर में मैसर्स ड्रीम वर्ल्ड मूवीज़ एंड प्रोडक्शन के हर्ष देव को दिया गया है। नोटिस के अनुसार, प्रोडक्शन हाउस को शनिवार को ही सेट हटाने के लिए कहा गया था लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

4 of 5
Dabangg 3 - फोटो : social media
नोटिस में कहा गया है कि फिल्म क्रू द्वारा किया गया निर्माण प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल और अवशेष अधिनियम 1958 के साथ-साथ अन्य नियमों का उल्लंघन है। मांडू सब सर्कल, एएसआई के जूनियर कंजर्वेशन असिस्टेंट प्रशांत पाटनकर ने कहा कि नोटिस की कॉपी धार कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : Twitter
फिल्म के निर्माताओं पर खरगोन जिले के महेश्वर शहर में नर्मदा नदी के तट पर एक किले में शूटिंग के दौरान एक प्राचीन मूर्ति को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महेश्वर शहर में नर्मदा नदी के तट पर स्थित किले में पत्थर की मूर्ति रविवार को तब क्षतिग्रस्त हो गई जब बॉलीवुड फिल्म के सेट को हटाया जा रहा था। यह किला होलकर शासकों द्वारा बनवाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें