फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द अपने पुराने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट को छोड़ देंगे सलमान खान!, ऐसा होगा नया बंगला

Sat, 12 Oct 2019 10:38 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan - फोटो : Social Media
सलमान खान मुंबई के बांद्रा में रहते हैं। यह बात तो उनके हर चाहने वाले को पता है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान जल्द ही बांद्रा में स्थित अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट को छोड़ दूसरी जगह शिफ्ट हो सकते हैं। उनका नया घर बांद्रा के चिंबई में बन रहा है और यहां काम भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

2 of 5
salman khan - फोटो : social media
मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान को हाल ही में बांद्रा के चिंबई इलाके में देखा गया था, जहां वे साइट का जायजा लेने आए थे। वो पिछले काफी दिनों से अपने लिए एक अच्छी जगह तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान के पिता सलीम और मां सलमा खान ने साल 2011 में 4,000 स्कवायर फीट प्रॉपर्टी खरीदी थी। इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 14.4 करोड़ रुपये है। उन्होंने बीएमसी में जो नक्शा पास होने के लिए जमा करवाया है उसके मुताबिक सलमान और उनका परिवार यहां पर ग्राउंड प्लस फाइव स्टोरी बिल्डिंग बनाना चाहता है। 

4 of 5
Salman khan - फोटो : Social Media
नक्शे में बीएमसी से जो इजाजत मांगी गई उसमें यह बताया गया है कि ग्राउंड फ्लोर पर फैमिली रूम, पैंट्री और एंट्रेंस लॉबी होगी। ऊपर की पांच मंजिलों में हर फ्लोर पर दो बेडरूम होंगे। दो बेसमेंट में पार्किंग में 16-16 कारें खड़ी करने के बराबर जगह होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दबंग 3 के सेट पर टीम के साथ सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सलमान खान जल्द ही 'दबंग 3' में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चूकी है। वहीं उनकी एक और फिल्म राधे का ऐलान हो चुका है। फिलहाल सलमान इन दिनों रियलटी शो बिग बॉस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा को पत्नी मानता था ये शख्स, अपहरण की दी थी धमकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें