फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च करने की तैयारी में सलमान खान, फैंस से होंगे सीधे मुखातिब

Wed, 15 Apr 2020 11:31 AM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan - फोटो : Social Media
हिंदी सिनेमा जगत के 'सुल्तान' के रूप में पहचाने जाने वाले अभिनेता सलमान खान अब अपना यूट्यूब चैनल खोलने जा रहे हैं। इस चैनल का नाम 'बीइंग सलमान खान' होगा। जानकारी के अनुसार अपने इस यूट्यूब चैनल के जरिए सलमान खान अपने अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प क्षणों को अपने फैंस से साझा करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि सोशल मीडिया पर सलमान खान से जुड़े प्रत्येक पोस्ट को अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है। लोगों में यह जानने की काफी उत्सुकता होती है कि 'दबंग खान' की जिंदगी में क्या चल रहा है।  इसी को देखते हुए 'दबंग खान' अपने चाहने वालों से और करीब से जुड़ना चाहते हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि सलमान खान इन दिनों अपने पनवेल स्थित फॉर्महाउस में हैं। वहां से वह लगातार तस्वीरें और वीडियोज साझा कर रहे हैं। पिछली कुछ पोस्ट में वह घुड़सवारी और मस्ती करते हुए नजर आए। सलमान खान के इन सभी पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

4 of 5
Salman Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सलमान खान ने अपने आखिरी पोस्ट में ईस्टर की शुभकामनाएं देते हुए अपनी फिल्म 'मैंने प्यार किया' का एक सीन साझा किया था। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'अगर 'मैंने प्यार किया' आज के समय में रिलीज होती तो...।' इसके जरिए उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को सजग रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan - फोटो : amar ujala
सलमान खान लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। वह 25000 दिहाड़ी मजदूरों की आर्थिक मदद कर रहे हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के जरिए उन्हें इन श्रमिकों के अकाउंट नंबर उपलब्ध  करवाए गए हैं जिसके बाद उन्होंने प्रत्येक के खाते में 6000 रुपये भी भेजे हैं। इसके अलावा वह जरुरतमंदों को खाना भी पहुंचा रहे हैं ताकि ऐसे लोग भूखे न रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें