फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सलमान खान को सांप ने काटा और मार्च में होगी ऋचा चड्ढा अली फजल की शादी, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Sun, 26 Dec 2021 07:48 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
सलमान खान, ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सांप ने काट लिया है। ये घटना शनिवार और रविवार की रात की है, जब सलमान खान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में मौजूद थे। अभिनेता यहां पर क्रिसमस मनाने आए थे लेकिन सलमान खान के साथ ये हादसा हो गया। इसके बाद देर रात सलमान खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके इलाज के दौरान की तस्वीर भी सामने आईं हैं। सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाने वाले हैं और इस वजह से अभिनेता के फैंस काफी ज्यादा खुश थे लेकिन इस खुशी के बीच अभिनेता से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिससे अभिनेता के फैंस चिंता में पड़ गए हैं।
 
Salman Khan Hospitalised: सलमान खान को सांप ने काटा, देर रात अस्पताल में किया गया भर्ती


 
विज्ञापन

2 of 10
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों साल 2020 के अप्रैल महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से अली और ऋचा को अपनी शादी को आगे बढ़ाना पड़ा। लेकिन अब समय-समय पर अली और ऋचा की शादी की जुड़ी रिपोर्ट्स सामने आती रहती हैं, जिसमें दावा किया जाता है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक ओर रिपोर्ट सामने आई, जिसके मुताबिक कपल साल 2022 के मार्च महीने में शादी कर सकता है। वहीं, इस रिपोर्ट पर अली फजल ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि क्या वह और ऋचा सच में मार्च महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
 
Ali Fazal Richa Chadha Wedding: मार्च में शादी करेंगे अली फजल-ऋचा चड्ढा! रिपोर्ट पर एक्टर ने कहा- ऐसा करने के लिए मर रहे हैं


 
विज्ञापन

3 of 10
हरनाज संधू, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की शान हरनाज संधू इन दिनों लाइमलाइट में बनी हुई हैं। 21 साल की हरनाज ने ‘मिस यूनिवर्स 2021’ की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और उन्होंने इस ताज को अपने नाम भी किया, जिसके बाद से ही हर तरफ हरनाज संधू की तारीफ हो रही है। हरनाज पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री हैं लेकिन वह बॉलीवुड में कदम रखना चाहती हैं। उनका ये सपना भी जल्द ही पूरा हो सकता है। इसी कड़ी में अब हरनाज ने बताया है कि वह किस अभिनेता के साथ रोमांस करना चाहती हैं। हाल ही में, हरनाज ने मीडिया संग बातचीत की, जिसमें हरनाज से पूछा गया कि वह किस खान के साथ रोमांस करना चाहती हैं। इस पर उन्होंने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का नाम लिया।
 
Harnaaz Sandhu: फिल्मों में इस खान के साथ रोमांस करना चाहती हैं हरनाज संधू, बताया अपना सपना


 

4 of 10
रणवीर सिंह 83 Movie: कपिल के साथ रणवीर - फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार को दिन भर चली हाय तौबा के बाद भी अभिनेता रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘83’ अपनी रिलीज के दूसरे दिन के कलेक्शन में खास इजाफा नहीं कर पाई। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ‘83’ के 20 करोड़ रुपये की भी ओपनिंग न ले पाने से मुंबई के सट्टा बाजार में भी काफी निराशा है। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म शनिवार को जरूर ये आंकड़ा छू लेगी लेकिन इस दिन भी फिल्म ने मुंबई फिल्म बाजार को निराश ही किया। सूत्र बताते हैं कि फिल्म के निर्माताओँ को भी इसके बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन की खास उम्मीद नहीं थी। इसीलिए, फिल्म के ओटीटी राइट्स एक साथ दो स्ट्रीमिंग सेवा प्रदाताओं को बेच दिए गए हैं। फिल्म के सैटेलाइट राइट्स भी बिक चुके हैं। सब कुछ मिलाकर तो फिल्म अपनी लागत वसूलने में कामयाब होती दिख रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अगर 150 करोड़ रुपये का भी आंकड़ा पार न कर सकी तो ये अभिनेता रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू पर तगड़ा असर डालेगी।
 
83 Box Office Collection Day 2: मार्केटिंग में मात खा गई क्लासिक फिल्म ‘83’, दूसरे दिन इतना रहा कलेक्शन


 
विज्ञापन

5 of 10
कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहीं अभिनेत्री कटरीना कैफ की नई फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ को लेकर रविवार की सुबह सुबह फिल्म इंडस्ट्री में काफी हलचल देखी गई। दरअसल अफवाह ये उड़ी कि इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में लगे नाइट कर्फ्यू के कारण टलने जा रही है। लेकिन, ‘अमर उजाला’ की तफ्तीश में पता चला कि हकीकत में ऐसी कोई शूटिंग की प्लानिंग है ही नहीं। फिल्म की सिर्फ दो दिन की शूटिंग बीते हफ्ते पहले से तय योजनाओं के अनुसार हुई और इसकी खबर भी ‘अमर उजाला’ ने ही सबसे पहले दी थी। अब इस फिल्म का ताजा अपडेट ये है कि फिल्म की आगे की शूटिंग वैलेंटाइंस डे के आसपास फरवरी में शुरू होगी, उससे पहले फिल्म की किसी तरह की कोई शूटिंग प्लानिंग में ही नहीं है।
 
Merry Christmas: कटरीना की नई फिल्म का फरवरी तक कोई शेड्यूल नहीं, आपात बैठक की खबर की ये है असली सच्चाई


 
विज्ञापन

6 of 10
महारानी सीजन 2 की पहली झलक - फोटो : twitter, instagram
मनोरंजन जगत पर कोविड का व्यापक असर देखने को मिला था, लेकिन इस दौरान ओटीटी प्लेटफार्म ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। जिसके चलते की बड़े सितारों ने भी डिजिटल की तरफ रुख किया और उन्हें ओटीटी प्लेटफार्म पर अपने मन मुताबिक किरदार निभाने को मिले। ओटीटी प्लेटफार्म पर एक से बढ़कर एक कहानियां निकलकर सामने आईं हैं, खासतौर पर फिल्मों से ज्यादा बेव सीरीज ने ओटीटी प्लेटफार्म पर अपना दबदबा कायम किया है। इसी साल आई महारानी में हुमा कुरैशी का एक अलग अवतार देखने में मिला था। इस फिल्म में उन्होंने एक ग्रामीण घरेलू  महिला की भूमिका निभाई थी। जो एक घरेलू महिला से राजनीति तक का सफर तय करती है। इस वेब सीरीज की कहानी मुख्य रूप से बिहार की राजनीति के ऊपर आधारित थी। दर्शकों की इसके सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार था। अब हुमा कुरैशी ने महारानी सीजन 2 की पहली झलक दिखाई है। 
 
Maharani Season 2: हुमा कुरैशी ने दिखाई 'महारानी सीजन 2' की झलक, शेयर की पहले लुक की तस्वीर


 
विज्ञापन

7 of 10
ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार - फोटो : insta/ akshaykumar
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार को इंडस्ट्री में उनके अभिनय के लिए तो जाना ही जाता है। इसके साथ ही ये बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल भी हैं। जीवन के लिए भी जाना जाता है। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना एक पावर कपल हैं। ये उन लोगों में से हैं जो कपल्स के लिए कपल गोल सेट करते हैं। अक्षय और ट्विंकल ने साल 2001 में शादी की थी। इनकी शादी को 20 साल का लंबा समय हो चुका है। कपल के दो बच्चे हैं जिनका नाम आरव और नितारा है। जहां शादी के बाद ट्विंकल खन्ना ने फिल्मी दुनिया से दूर बना ली थी तो वहीं खिलाड़ी अक्षय कुमार अभी भी इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं। ट्विंकल खन्ना ने एक इंटरव्यू में बताया कि राजेश खन्ना के ज्योतिष ने बहुत पहले ही अक्षय कुमार से उनकी शादी की भविष्यवाणी कर दी थी। 
 
ट्विंकल खन्ना ने किया खुलासा: ज्योतिषी ने कहा था अक्षय कुमार से होगी शादी


 

8 of 10
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से अलग हो गई हैं। इससे पहले भी कई बार सुष्मिता और रोहमन के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं हैं। लेकिन हर बार दोनों ने इन खबरों को अफवाह का नाम दे दिया। हालांकि इस बार ब्रेकअप की पुष्टि स्वयं अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने की है। खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ता टूटने की वजह पर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। सुष्मिता ने सीधे तौर पर रोहमन से अलग होने का कारण तो नहीं बताया, लेकिन अपने लेटेस्ट पोस्ट में काफी कुछ बयां किया है। उन्होंने कहा, "खुश रहने के लिए जोखिम उठाना पड़ता है। और इस जोखिम को उठाने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है। इस पोस्ट के बाद सुष्मिता के प्रशंसक उन्हें लाखों लोगों की प्रेरणा बता रहे हैं।"
 
Sushmita Sen: क्या इस वजह से सुष्मिता ने राेहमन से अलग रहने का लिया निर्णय? कहा - खुश रहने के लिए...





 

9 of 10
बिग बॉस 15 - फोटो : कलर्स टीवी
बिग बॉस 15 के फिनाले में अब सिर्फ 2 दिन बाकी हैं ऐसे में घरवाले लगातार टिकट टू फिनाले की दावेदारी जीतकर बिग बॉस फाइनलिस्ट बनने की लड़ाई इस घर में लड़ रहे हैं। हालांकि घर में राखी सावंत की अनफेयर कैप्टेनसी के बाद घरवालों ने टिकट टू फिनाले का टास्क रद्द करवा दिया। जिसकी वजह से वीकेंड के वार में शनिवार को घरवालों की सलमान खान ने खूब क्लास लगाई। एक तरफ जहां शनिवार को घर में खूब ड्रामा देखने को मिला तो वहीं रविवार के एपिसोड में राखी कुछ ऐसा करती हुईं नजर आईं जिसकी वजह से शमिता शेट्टी अपने आंसू नहीं रोक पाईं। दरअसल सलमान खान ने सभी घरवालों को एक टास्क दिया जिसका नाम सर्च इंजन था। इस टास्क में घरवालों से कई सवाल पूछे गए, जहां तेजस्वी से ये पूछा गया कि क्या उनका घर के बाहर भी बॉयफ्रेंड हैं तो वहीं शमिता से ये पूछा कि अगर उनके कंधे में इतना दर्द है तो वो अपने बालों को कैसे कर्ल करती हैं। राखी ने सलमान खान के सामने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा शमिता शेट्टी को जब बर्तन धोने के लिए कहो तो उनके हाथ और कंधे दर्द होते हैं, लेकिन अपने बालों को कर्ल करने के लिए वो ठीक हो जाता है।
 
Bigg Boss 15: राखी सावंत ने उतारी शमिता शेट्टी की नकल, सलमान खान की भी छूट गई हंसी





 
विज्ञापन

10 of 10
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम
दुनियाभर में बीते दिन धूमधाम से क्रिसमस सेलिब्रेशन किया गया। आम से लेकर खास सभी ने इस दिन को अपने- अपने अंदाज में एंजॉय किया। इस दौरान कई सेलिब्रिटीज ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा भी की। इसी क्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक की क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई है। खास बात यह है कि इन तस्वीरों के वायरल होने की वजह क्रिसमस सेलिब्रेशन नहीं बल्कि कुछ और ही है। सामने आईं इन तस्वीरों को देख सोशल मीडिया पर हार्दिक और नताशा के फिर से पेरेंट्स बनने की चर्चा तेज हो गई है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री नताशा पति हार्दिक पांड्या और अपने परिवार के साथ  क्रिसमस सेलिब्रेट करता नजर आ रही हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में अभिनेत्री सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इन फोटो को देख सभी लोग यह कयास लगा रहे हैं कि नताशा फिर से मां बनने वाली हैं।
 
खुशखबरी: दूसरी बार मां बनने वाली हैं नताशा स्टेनकोविक? क्रिसमस फोटो में बेबी बंप के साथ नजर आईं अभिनेत्री





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें