फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE की तरफ से सलमान को मिला बेशकीमती तोहफा, सोने की बैल्ट पर लिखा भाईजान का नाम

Sun, 22 Dec 2019 07:12 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान की फिल्म दबंग 3 सिनेमाघरों में 20 दिसंबर को रिलीज हुई है। फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी अच्छा रहा। इस फिल्म से सलमान खान काफी खुश हैं। सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि उनके फैन्स भी इससे बेहद खुश हैं। फिल्म की सफलता के बाद डब्ल्यू डब्ल्यू ई (WWE) ने भी सलमान को एक खास तोहफा दिया है। ये तोहफा सलमान के लिए बेहद खास है।
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
डब्ल्यू डब्ल्यू ई (WWE) ने सलमान खान को जो तोहफा दिया है वो तोहफा रेसलर्स को दिया गया है। ये एक रेसलिंग बेल्ट है जो रेसलर्स (पहलवान) को फाइट जीतने के बाद दिया जाता है। सलमान को जो बेल्ट दिया गया है उसकी खास बात ये है कि इसे खासतौर पर सलमान के लिए ही डिजाइन किया गया है। इस बेल्ट में सलमान खान का नाम भी लिखा है। सलमान का नाम बेल्ट में सोने से लिखा गया है।
 
विज्ञापन

3 of 6
Dabangg 3 - फोटो : Social Media
डब्ल्यू डब्ल्यू ई (WWE) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सलमान की एक तस्वीर भी इस बेल्ट के साथ साझा की गई है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'डब्ल्यू डब्ल्यू ई (WWE) की तरफ से बॉलीवुड के चैम्पियन चुलबुल पांडे उर्फ सलमान खान को दबंग 3 के लिए बधाई।'
 

4 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं इस बात की जानकारी कुछ दिन पहले डब्ल्यू डब्ल्यू ई (WWE) के ट्विंटर हैंडल के द्वारा दी भी गई थी। इस इकाउंट में एक वीडियो साझा किया गया था जिसमें डब्ल्यू डब्ल्यू ई (WWE) की होस्ट गेलन मेंडोंला (Gaelyn Mendonca) ने इस बात की जानकारी दी थी।
 
विज्ञापन

5 of 6
Bajrangi Bhaijaan
आपको बता दें कि ये तोहफा सलमान को उनकी फिल्मों के बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया गया है। सलमान की फिल्म 'सुल्तान, बजरंगी भाईजान, टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। वहीं अब फिल्म दबंग 3 भी ताबड़तोड़ कमाई की राह पर है। हालांकि सलमान से पहले आईपीएल की सबसे सफल टीम रही 'मुंबई इंडियंस' और भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा को भी ये कस्टम बेल्ट तोहफे में दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दबंग 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें फिल्म दबंग 3 की तो फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म का कलेक्शन पहले दिन अच्छा रहा, लेकिन सलमान खान की पिछली फिल्मों के मुकाबले काफी कम रहा है। बता दें कि फिल्म में सलमान के अलावा अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और साउथ इंडियन अभिनेता किच्चा सुदीप भी नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें