फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल बाद फिल्मों में वापसी करेगी सलमान खान की ये हीरोइन, घरेलू हिंसा का हो चुकी है शिकार

Thu, 06 Feb 2020 11:07 AM IST
भावना शर्मा मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
pooja dadwal - फोटो : social media
सलमान खान की फिल्म 'वीरगति' की अभिनेत्री पूजा डडवाल सिनेमा जगत में वापसी करने जा रही हैं। वह लघु फिल्म 'शुक्राना' में नजर आएंगी। 5 फरवरी 2020 को उन्होंने 'शुक्राना' के पोस्टर लॉन्च के लिए एक फोटोशूट भी करवाया है। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन सुरिंदर सिंह कर रहे हैं। घरेलू हिंसा से निजी जिंदगी में मुश्किलों का सामना करने वाली पूजा को तपेदिक से लड़ाई लड़ने के दौरान सलमान खान से मदद मिली। 
 
विज्ञापन

2 of 4
pooja dadwal - फोटो : social media
सलमान ने अपनी संस्था बीइंग ह्यूमन के जरिए उनकी मदद की। पूजा ने सलमान और उनकी संस्था द्वारा सहायता पहुंचाए जाने और गंभीर चिकित्सा हालत में मदद करने के लिए आभार व्यक्त किया। अपनी वापसी को लेकर पूजा ने कहा, 'शुक्राना के निर्देशक सुरिंदर सिंह ने यू ट्यूब पर मेरी वीडियो देखी और मुझे इस कहानी के लिए अप्रोच किया। उनसे और फिल्म के निर्माता विकास जौली से मुलाकात के बाद मैंने इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी रजामंदी दे दी।'
 
विज्ञापन

3 of 4
pooja dadwal - फोटो : social media
'शुक्राना' के बाद हम साथ में एक फीचर फिल्म कर रहे हैं। फिल्म का नाम 'ए ब्यूटीफुल वाइफ' होगा।' उन्होंने आगे बताया कि अभिनय उनका पहला प्यार है और अब वह आगे बस अभिनय ही करते रहना चाहती हैं। वह विभिन्न तरह के किरदार निभाना चाहती हैं। उनकी खास दिलचस्पी एक नकारात्मक किरदार निभाने की भी है।
विज्ञापन

4 of 4
pooja dadwal - फोटो : social media
पूजा के साथ काम करने और 'शुक्राना' को लेकर निर्माता विकास जौली ने कहा, 'शुक्राना ईश्वर को शुक्रिया अदा करने का एक तरीका है। जब मुझे फिल्म के विषय और पूजा जी की कहानी के बारे में पता चला तो मैं इस प्रोजेक्ट के लिए राजी हो गया। मैं फिल्म के निर्माण के लिए तुरंत ही टीम का हिस्सा बन गया।' फिल्म की शूटिंग 21 फरवरी 2020 को शुरू होगी। पूजा और फिल्म की पूरी टीम अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में आशीर्वाद ग्रहण करने के बाद काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें