मशहूर गायक और संगीतकार जोड़ी मीत ब्रदर्स के पिता सरदार गुलजार सिंह चंदोक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। गुलजार सिंह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। पिछले साल ही मीत ब्रदर्स के दोनो भाइयों मनमीत और हरमीत ने अपने माता-पिता की शादी की 45वीं वर्षगांठ दोनों का पुनर्विवाह करके मनाई थी।
विज्ञापन
2 of 4
Meet Brothers Father died
- फोटो : file photo
सरदार गुलजार सिंह को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लोग काफी प्यार करते रहे हैं। खाने पिलाने के बेहद शौकीन गुलजार सिंह घर पर हों तो कोई भी शख्स मीत ब्रदर्स के घर से बिना खाना खाए वापस नहीं हो सकता था। अपने दोनों बेटों को अच्छी परवरिश देना उनका सपना रहा और कुछ अरसा पहले ही वह मध्यप्रदेश छोड़कर पूरी तरह अपने बेटों के पास आ गए थे।
विज्ञापन
3 of 4
meet brothers
- फोटो : file photo
मीत ब्रदर्स ने जी म्यूजिक के साथ अपना पहला अलबम निकालकर बतौर गायक अपनी शुरूआत मुंबई में की। उससे पहले मनमीत सिंह ने लंबे अरसे तक बालाजी टेलीफिल्म्स में एकता कपूर के साथ काम किया है। मीत ब्रदर्स के करीबी लोगों के मुताबिक गुलजार सिंह को बुधवार शाम दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
मीत ब्रदर्स में से छोटे भाई हरमीत सिंह ने अमर उजाला को बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार ओशिवारा शवदाह गृह में गुरुवार की शाम किया जाएगा। हरमीत और मनमीत की अपने पिता के संघर्ष पर एक बायोपिक बनाने की इच्छा रही है। कुछ अरसा पहले गुलजार सिंह ने अपनी कहानी लिखवानी भी शुरू की थी।