फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Health Update: पिता सलीम खान ने दी जानकारी, 'सलमान खान बिल्कुल ठीक हैं'

Sun, 26 Dec 2021 06:18 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान और सलीम खान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को शनिवार-रविवार की रात सांप ने काट लिया था। जिसके बाद उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से सलमान के फैंस काफी परेशान हो गए थे और उनके हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट पर नजर रख रहे थे। फिलहाल सलमान को सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और उनकी हालत ठीक बताई गई है। अब सलमान के पिता सलीम खान ने भी जानकारी दी है कि सलमान पूरी तरह से ठीक हैं। बस डॉक्टर ने उन्हें कुछ दवाइयां लेने को कहा है।
विज्ञापन

2 of 4
सलीम खान और सलमान
एक इंटरव्यू के दौरान सलमान के पिता सलीम खान ने बताया कि सलमान पूरी तरह से ठीक हैं और उन्हें कुछ दवाएं लेने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि सलमान रिकवर कर रहे हैं और चिंता करने की कोई बात नहीं है। ये सब बहुत सुबह हुआ हालांकि यह एक जहरीला सांप नहीं था, डॉक्टर ने कुछ दवाएं लिखी हैं फिलहाल वह पूरी तरह से ठीक हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
करीबी सूत्रों के मुताबिक, कथित तौर पर सांप ने सलमान खान के हाथ में काटा था। हालांकि वे अब स्वस्थ हैं और अपने फार्महाउस पर वापस आ गए हैं और आराम कर रहे हैं। करीबी सूत्रों के मुताबिक, कथित तौर पर सांप ने सलमान खान के हाथ में काटा था। हालांकि वे अब स्वस्थ हैं और अपने फार्महाउस पर वापस आ गए हैं और आराम कर रहे हैं। सलमान के फैंस के लिए यह बहुत ही राहत भरी खबर है।
विज्ञापन

4 of 4
बिग बॉस 15 - फोटो : Instagram
सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाएंगे। इस घटना के बाद ये कहना मुश्किल है कि उनके बर्थडे पर को ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा। बिग बॉस में वीकेंड का वार के दौरान आलिया और फिल्म RRR की स्टार कास्ट ने सलमान का बर्थडे मनाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें