फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Health Update: सलमान खान की हेल्थ को लेकर सामने आई जानकारी, इस दिन से शूट पर लौटेंगे भाईजान

Sat, 22 Oct 2022 02:37 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के भाईजान यानी अभिनेता सलमान खान को लेकर जानकारी सामने आई थी कि उन्हें डेंगू हो गया है। अभिनेता की तबीयत खराब होने के चलते उनके शूट को भी कैंसिल कर दिया गया था। ये खबर सुनने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए थे। अब इसी बीच सलमान खान की हेल्थ के बारे में जानकारी भी सामने आई है, जो उनके फैंस के लिए राहत भरी खबर है।
 

Dhanteras 2022: रश्मि देसाई ने फैंस को दी धनतेरस की बधाई, बोलीं- जश्न की शुरुआत खुद से करिए

विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की हेल्थ को लेकर सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, दबंग खान धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं और उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। शूट रोकने के साथ ही अभिनेता दिवाली पार्टी में भी दिखाई नहीं दिए। जानकारी है कि वह अपने घर पर रहकर आराम कर रहे हैं।
 

IFFI 2022: फिल्म महोत्सव के लिए हुआ 45 फिल्मों का चयन, शामिल हुआ हिंदी की कश्मीर फाइल्स का नाम

विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान तबीयत खराब होने की वजह से निर्माता-निर्देशक करण जौहर अब बिग बॉस के आगामी एपिसोड को होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं, लेकिन भाई जान भी जल्दी ही शो में वापसी करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो 25 अक्टूबर से वह सेट पर वापस आ जाएंगे और शूटिंग शुरू करेंगे। 
 

Tripling 3 Review: एक शानदार विचार पर बनी औसत सी सीरीज, हर सीजन में ओटीटी के बदल जाने का क्या ये है असली राज

विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बात करें वर्क फ्रंट की तो सलमान 'बिग बॉस 16' को होस्ट करने के साथ ही अपनी आगामी फिल्मों 'टाइगर 3' और 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर व्यस्त हैं। हाल ही में इन फिल्मों की रिलीज डेट भी बदली गई है, जिसके मुताबिक, 'टाइगर 3' के दिवाली 2023 पर रिलीज किया जाएगा जबकि 'किसी का भाई किसी की जान' ईद 2023 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
 

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ी, पटियाला हाउस कोर्ट ने दिया फैसला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें